Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 04 साथियों को दी गयी विदायी
  • उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 04 साथियों को दी गयी विदायी

सत्य की गूंज May 31, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-31 at 2.22.16 PM

रुद्रप्रयाग(ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे व सम्पूर्णपुलिस परिवार ने पुलिस कार्यालय सभागार,में पुलिस विभाग से अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले 03 पुलिस कार्मिकों तथा स्वैच्छिक सेवानवृत्ति पर सेवानिवृत्त हो रहे 01 पुलिस कार्मिक सहित कुल 04 पुलिस कर्मियों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए आज सेवानिवत्त होने जा रहे कार्मिकों के विवरण को बताया गयाः-
सेवानिवृत्त होने वाले अधि0/कर्म0 का विवरण
● उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री सुबोध कुमार ममगाईं: वर्तमान समय में वाचक (पेशकार) पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। श्री ममगाईं जी मूल रूप से ग्राम आन्दरियू, पो0ऑ0 पैडूलस्यू, जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं। वर्ष 1983 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे, तथा दिनांक वर्ष 2009 में उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। अपने पूर्ण सेवाकाल में इनके द्वारा उत्तर-प्रदेश राज्य सहित उत्तराखण्ड के जनपद चमोली, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, तथा रुद्रप्रयाग में अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान की गयी। वर्ष 2013 में जनपद रुद्रप्रयाग के स्थान श्री केदारनाथ धाम में आयी भीषण प्राकृतिक आपदा के समय चौकी प्रभारी श्री केदारनाथ के अति महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए अपने दाहित्वों का बखूबी निर्वहन कर रेस्क्यू अभियान में योगदान दिया गया था। इसके अतिरिक्त इनके द्वारा जनपद में थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि, थानध्यक्ष सोनप्रयाग, थानाध्यक्ष ऊखीमठ सहित जनपद की अन्य चौकियों में प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का पूर्ण मनोयोग, ईमानदारी तथा निष्ठापूर्वक निर्वहन किया गया। अपनी स्वच्छ तथा सराहनीय सेवा के पुलिस विभाग को कुल 41 वर्ष की सेवायें दी गयी हैं।
● अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस श्री विजय सिंहः वर्तमान समय में अपर उपनिरीक्षक पुलिस लाइन के दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। मूल रूप से ग्राम कुमर खेत पट्टी, घुडदौडस्यू, पो0ऑ0 पाबो, जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं तथा वर्ष 1983 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे, तथा वर्ष 1993 में मुख्य आरक्षी व वर्ष 2022 में अपर उपनिरीक्षक के पद पदोन्नत हुए। अपने पूर्ण सेवाकाल में इनके द्वारा अविभाजित उत्तर-प्रदेश राज्य सहित जनपद टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, देहरादून एवं रुद्रप्रयाग में नियुक्त रहते हुए अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान की गयी। पुलिस विभाग में कुल 41 वर्ष की सराहनीय सेवाएं प्रदान की गयी।
● मुख्य आरक्षी सशस्त्र नारायण सिंहः भूतपूर्व सैनिक कोटे से वर्ष 2008 में भर्ती हुए ग्राम पिल्लू, पोस्ट पिल्लू, जनपद रुद्रप्रयाग निवासी श्री नारायण सिंह वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी स0पु0 के पद पर पदोन्नति प्राप्त की गयी। अपने पूर्ण सेवा काल में इनके द्वारा लगभग 16 वर्ष की सेवायें पुलिस विभाग में दी गयी हैं तथा लगभग 20 वर्ष की सेवायें भारतीय सेना में प्रदान की गयी हैं।
● अनुचर श्री अमर सिंह नेगी, निवासी बुखराखेत, पो0 कुनीगाढ़, जनपद चमोली वर्ष 1987 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में अनुचर के पद पर में भर्ती हुए तथा इनके द्वारा उत्तर-प्रदेश व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों यथा कानपुर, जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग में रहते हुए पुलिस विभाग को लगभग 38 वर्ष की सेवायें दी गयी हैं तथा अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए हैं।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने जा रहे सभी कार्मिकों ने पुलिस विभाग के अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया गया। साथ ही उपस्थित अन्य सहकर्मियों ने भी इनके साथ अपने कर्तव्य सम्बन्धी अनुभव साझा किये गये।
पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कार्मिकों की पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान किए गये कार्याे की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन सदैव शान्तिमय, समृद्धशाली होने तथा अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दी गयी, साथ ही सेवानिवृत्त हुए कर्मियों से अपेक्षा की गयी कि वे भविष्य में भी हमेशा अपने आप को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानते रहेंगे, तथा उनका सहयोग एवं सदभावनाएं पुलिस परिवार को निरन्तर मिलती रहेंगी। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से कहा कि यदि आपको भविष्य में कोई विभागीय समस्या उत्पन्न होती है तो आप अपनी समस्या हमें बता सकते हैं। आपकी समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। पुलिस विभाग में आपकी इस सेवा के प्रति हृदय से आभारी हैं और इनके सेवानिवृत्त के पश्चात जीवन के सुखमय, मंगलमय एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं देते है। सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं सेवानिवृत्त के उपरान्त स्वस्थ जीवन की कामना के साथ शॉल ओढ़ाकर, व उपहार भेंट देकर भावभीनी विदाई दी गयी। साथ ही उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना कर भावभीनी विदाई दी गयी।

विदायी समारोह के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रतिसार निरीक्षक विकास पुण्डीर, निरीक्षक अभिसूचना मनोज बिष्ट, निरीक्षक सदानन्द पोखरियाल, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चौहान, प्रधान लिपिक अजय कुमार, आंकिक प्रदीप कुकरेती, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह सहित पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय का स्टाफ व सेवानिवृत्त होने जा रहे कार्मिकों के परिजन उपस्थित रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: तंबाकू निषेध के लिए किया जागरूक, रैली के जरिए दिया तंबाकू छोड़ने का संदेश
Next: गुमशुदा महिला को “ऑपरेशन स्माइल” टीम ने कानपुर से किया बरामद

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.