Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अवैध खनन कर रहे व्यक्ति पर खनन विभाग द्वारा 3 लाख 48 हजार 915 की धनराशि अधिरोपित की जारी
  • उत्तराखंड

अवैध खनन कर रहे व्यक्ति पर खनन विभाग द्वारा 3 लाख 48 हजार 915 की धनराशि अधिरोपित की जारी

सत्य की गूंज May 3, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-03 at 4.45.59 PM

रुद्रप्रयाग। उपनिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म वीरेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम वासी दैड़ा द्वारा सूचना दी गई कि दैड़ा गांव में अवैध रूप से खनन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों की सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए खनन एवं राजस्व विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र का औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई जिस पर ग्राम मक्कू क्षेत्रांतर्गत अवैध खनन और परिवहन का मामला प्रकाश में आया है।
उन्होंने अवगत कराया है कि वह स्वयं एवं राजस्व उपनिरीक्षक दैड़ा द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम मक्कू क्षेत्रांतर्गत अवैध खनन और परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम मक्कू के मठियाणा तोक में सड़क के बायें किनारे मक्कू चोपता मोटर मार्ग भूमि में जेसीबी मशीन द्वारा उपखनिज का खनन (मिट्टी-पत्थर) किया जाना पाया गया। मौके पर पूछताछ पर पता चला कि उक्त स्थल पर खनन का कार्य केवलानंद मैठाणी पुत्र कुलानंद ग्राम मक्कू मठियाणा द्वारा कराया जा रहा है। केवलानंद को मौके पर बुलाया गया तथा पूछताछ पर केवलानंद द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त स्थल पर भवन निर्माण हेतु समतलीकरण/खुदान कार्य किया जा रहा है। उक्त भूमि के समतलीकरण/खुदान बावत अनुमति पत्र मांगे जाने पर केवलानंद द्वारा प्रस्तु नहीं किया गया। उक्त प्रकरण बिना सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त न किए जाने खनन किया जाना उत्तराखंड उपखनिज परिहार नियमावली-2023 में उल्लिखित प्राविधानों का उलंघन है। जिस पर उत्तराखंड खनिज अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण निवारण 2021 यथासंसोधित 2023 के अंतर्गत अवैध उत्खनित की मात्रा पर प्रथम बार में प्रचलित रायल्टी का दो गुना अधिरोपित किए जाने का प्राविधान है।
उन्होंने अवगत कराया है कि मौका स्थल पर उत्खनित क्षेत्र की पैमाइस की गई जिसकी लंबाई 24 मीटर, चौड़ाई 8 मीटर, (औसत) तथा ऊंचाई 3.5 मीटर (औसत) मापी गई। इस प्रकार कुल 672 घनमीटर अर्थात 1075.20 टन उप खनिज जो लगभग 50-50 प्रतिशत का उत्खन्न हुआ है जिसमें से मौके पर उपखनिज पत्थर का एक चट्टा लंबाई 9 मीटर, चौड़ाई 3 मीटर तथा ऊंचाई 1.70 इस प्रकार कुल 45.90 घनमीटर अर्थात 73.44 टन तथा स्थल पर बिखरी अवस्था में लगभग 5 ट्रक प्रत्येक 6 घनमीटर कुल लगभग 30 घनमीटर अर्थात 48 टन इस प्रकार स्थल पर कुल उपखनिज पत्थर की मात्रा 121.44 टन पाई गई तथा शेष उप खनिज पत्थर मिट्टी का उपरोक्त केवलानंद द्वारा अन्यत्र परिवहन कर दिया गया है।
उन्होंने अवगत कराया है कि खनिज नियमावली के तहत मौके स्थल पर बिना अनुमति के जेसीबी मशीन द्वारा खनन करते पाए जाने जिसे मौके पर पटवारी के सुपुर्द कर दिया गया है उत्तराखंड खनिज नियमावली 2021 के अंतर्गत 2 लाख का अर्थदंड अधिरोपित होता है। स्थानीय लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि अवैध खनन का कार्य कर रही जेसीबी मशीन केदारनाथ सभा के तीर्थ पुरोहित की बतायी गयी। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति पर उत्खनित उपखनिज की मात्रा पर देय 1 लाख 48 हजार 915 तथा जेसीबी मशीन पर 2 लाख इस प्रकार कुल 3 लाख 48 हजार 915 की धनराशि अधिरोपित होती है जिसे संबंधित से वसूली किए जाने की संस्तुति की गई है।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान श्री केदारनाथ धाम में चल रहे विकास एवं पुनर्निर्माण कार्यों के संबंध में दायर की गई याचिका को किया खारिज
Next: जिलाधिकारी ने मानसून सीजन व डेंगू की रोकथाम की ली बैठक

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.