Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से युद्धस्तर पर कार्य करने के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से युद्धस्तर पर कार्य करने के दिए निर्देश

सत्य की गूंज April 26, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-04-26 at 5.23.18 PM

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा है कि तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए विभाग दीर्घकालीन महत्व की योजनाओं के निर्माण और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर भी पर्याप्त ध्यान दें। जिलाधिकारी ने यात्रा के दौरान प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए भी संबंधित विभागों एवं संगठनों से मिलजुल कर कारगर कदम उठाने की अपेक्षा की।
चारधाम यात्रा को लेकर जिला मुख्यालय पर आयोजित एक बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा शुरू होने में अब काफी कम समय बचा है, लिहाजा सभी विभाग सर्वोच्च प्राथमिकता व टीमभावना के साथ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें। जिलाधिकारी ने गंगोत्री-यमुनोत्री धाम व यात्रा मार्गों पर सफाई, विद्युतीकरण आदि से संबंधित कार्यों को अविलंब पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग नियमित रूप से यात्रा के जुड़े कार्यों की प्रगति के फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर साल बढती जा रही है, लिहाजा यात्रा से जुड़ी योजनाओं और व्यवस्थाओं का नियोजन व निर्माण भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाना जरूरी है। उन्होंने वन विभाग से यमुनोत्री के लिए वैकल्पिक पैदल मार्ग की संभावना तलाशे जाने की अपेक्षा करते हुए कहा कि अन्य विभाग भी आने वाले सालों की जरूरतों को ध्यान में रख अभी से योजनाएं तैयार करने पर ध्यान दें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने यात्रा मार्गों पर प्लास्टिक का चलन रोकने के लिए क्यूआर कोड लगाकर पानी व शीतल पेयों की बोतलों को दस रूपये की राशि जमा कर बेचने और खाली बोतल की वापसी पर यह धनराशि लौटाए जाने के डीआरएस सिस्टम को उपयोगी बताते हुए इसे अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को अधिक व्यापक व कारगर बनाने के लिए रिसाईकल कंपनी तथा जिला पंचायत एवं जिले के नगर निकायों को मिलजुलकर उपयुक्त समाधान एवं साझेदारी की प्रक्रिया निर्धारित करनी होगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी जय किशन, प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी एवं रविन्द्र पुंडीर, अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, उप जिलाधिकारी मुकेश रमोला एवं नवाजिश खलीक, सीमा सड़क संगठन के मेजर नमन नरूला, पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएस भंडारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बी.एस रावत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एससी जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल सहित विभिन्न विभागों व नगर निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जंगलों में आग लगने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें अधिकारी
Next: गढ़वाल विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंस विभाग में आई०आई०सी०, हे.न.ब.ग. विवि द्वारा विश्व बौद्धिक संपदा दिवस कार्यक्रम किया आयोजित

Related Stories

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.