Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • एनआईटी उत्तराखंड  के 06 छात्रों का भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड  में हुआ चयन
  • उत्तराखंड

एनआईटी उत्तराखंड  के 06 छात्रों का भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड  में हुआ चयन

सत्य की गूंज March 21, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-03-21 at 2.54.02 PM

श्रीनगर गढ़वाल।  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड (एनआईटीयूके) में आयोजित हालिया प्लेसमेंट ड्राइव में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) द्वारा कठिन चयन प्रक्रिया के उपरांत छह छात्रों का कैंपस सिलेक्शन किया गया। सर्वप्रथान लिखित परीक्षा के माध्यम से छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, पाठ्यक्रम में पढ़ी गई अवधारणाओं की समझ एवं तकनीकी क्षमता को परखा गया। सभी पात्र छात्रों में से छह छात्रों ने सिलेक्शन प्रक्रिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर इस प्रतिष्ठित कंपनी में अपनी जगह बनाई और संस्थान को गौरवान्वित किया। जिन छात्रों का चयन हुआ है उसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सत्यम सिंह गुर्जर, पंकज भट्ट, मकरध्वज मीना,और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की  रश्मि  जलाल, तृप्ति और आर्यन शामिल है। गौरतलब बात यह है कि बीईएल भारत के रक्षा मंत्रालय के तहत सोलह सार्वजनिक उपक्रमों में से एक है और भारत सरकार द्वारा इसे नवरत्न का दर्जा दिया गया है।

एक अन्य कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान शैक्षणिक, खेल, नवाचार, और उद्यमिता जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनआईटी के छात्रों को सम्मानित किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा  द्वारा बी टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा सुश्री कनिष्का सैनी को अकादमिक में, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्र श्री गोविन्द को शर्मा को खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए और बी टेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र श्री सौरव रतूड़ी को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए इकत्तीस हजार रूपये का चेक देकर सम्मानित किया एनआईटी के माननीय निदेशक प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने प्लेसमेंट और पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों  को बधाई दी और और उन्हें जीवन में सफल होने के लिए उपलब्ध सभी अवसरों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रोफेसर अवस्थी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि “सीखना और व्यक्तिगत विकास सतत चलने वाली प्रक्रिया है। समर्पण, कड़ी मेहनत, विनम्र आचरण और आत्मविश्वासपूर्ण रवैया और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखकर व्यक्ति सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचना जारी रख सकता है।” प्रोफेसर अवस्थी ने शिक्षा, खेल, नवाचार, और उद्यमिता जैसे विविध क्षेत्रों में छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह की पहल करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों की सराहना की और उनके प्रति आभार प्रकट किया बैंक ऑफ बड़ौदा, देहरादून के क्षेत्रीय व्यवसाय विकास प्रबंधक श्री रवि कांत शर्मा ने बैंकिंग क्षेत्र, विशेष रूप से बैंक ऑफ बड़ौदा, में होने वाली विभिन्न तकनीकी प्रगति और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में उपलब्ध विभिन्न बैंकिंग योजनाओं के बारें में छात्रों को बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि एनआईटी प्रशासन के समर्थन से आने वाले वर्षों में इस तरह की पहल जारी रहेगी।  एनआईटी  के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी ने पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बधाई दी और उन्हें संस्थान के लिए और  प्रशंसाएं लाने के लिए प्रेरित किया इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा, श्रीनगर शाखा की शाखा प्रबंधक सुश्री निधि रावत और संयुक्त प्रबंधक श्री कृष्ण व्यास भी मौजूद थे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: वर्ड ओरल हेल्थ डे पर नि:शुल्क डेंटल कैंप में 72 मरीजों ने लिया लाभ
Next: गढ़वाल लोकसभा सीट के दूसरे दिन 7 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

Related Stories

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.