Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • वर्ड ओरल हेल्थ डे पर नि:शुल्क डेंटल कैंप में 72 मरीजों ने लिया लाभ
  • उत्तराखंड

वर्ड ओरल हेल्थ डे पर नि:शुल्क डेंटल कैंप में 72 मरीजों ने लिया लाभ

सत्य की गूंज March 20, 2024
WhatsApp Image 2024-03-20 at 7.44.38 PM

श्रीनगर गढ़वाल ।  वर्ड ओरल हेल्थ डे के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में दंत रोग विभाग में नि:शुल्क डेंटल ओपीडी का आयोजन किया गया। जिसमें 72 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर अपने दांतों का चेकअप कर दांतों की बेहतर सुरक्षा के टिप्स लिये। जबकि 57 मरीजों ने नि:शुल्क हाईजीन प्रोसेस (स्केलिंग) ट्रीटमेंट कराया गया। वर्ड ओरल हेल्थ डे पर दांतों की सफाई से लेकर दांतों की सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए लगाये गये कैंप की लोगों द्वारा सराहना की गई।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएम रावत के निर्देशन में आयोजित कैंप का उद्घाटन बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दंत संबंधी रोग से पीड़ित हरके मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाता है। वर्ड ओरल हेल्थ डे के अवसर पर अस्पताल में नि:शुल्क कैंप लगाया गया था। जिसमें कई लोगों ने पहुंचकर दांतों की सफाई कराने से लेकर दांतों की सुरक्षा के संदर्भ में डॉक्टरी परामर्श लिया। दंत रोग विभाग के एचओडी डॉ. अरूण गोयल ने बताया कि कैंप में 72 से अधिक मरीज पहुंचे थे, जिसमें 57 मरीजों का नि:शुल्क स्केलिंग ट्रीटमेंट दिया गया। इसके साथ ही लोगों को दांतों की सुरक्षा से लेकर दांतों को कैंस स्वस्थ्य रखे इस संदर्भ में परामर्श दिया गया। डॉ. गोयल ने बताया कि दांतों में सड़न यानी कैविटी की समस्या न सिर्फ आपकी मुस्कान फीकी कर देती है बल्कि कई बार कम उम्र में ही दांतों से हाथ धोना पड़ जाता है। ऐसे में कैविटी की स्थिति तक दांत न पहुंचे इसके लिए अपने रुटीन में रोज दो बार टूथब्रश, रोज फ्लॉस करे, खाने के बाद कुल्ला करना, प्रिजर्वेटिव्स या पैक्ड डाइट से बचें, सीलेंट की कोटिंग, इस्तेमाल करें माउथवॉश, शुगर फ्री च्वीइंग गम जैसे सात आदतों को हमेशा करे। इस मौके पर दंत विभाग की डॉ. साईकिरन, डॉ. गौरव, डॉ. श्वेता ने कहा कि अच्छे टूथपेस्ट और टूथब्रश का प्रयोग करें फ्लोराइड टूथपेस्ट और मुलायम ब्रिस्टल वाले टूथब्रश का प्रयोग करें। अच्छी तकनीक का इस्तेमाल करें अपने टूथब्रश को अपने दांतों से हल्के कोण पर पकड़ें और आगे और पीछे करते हुए ब्रश करें। अपने दांतों की भीतरी और चबाने वाली सतहों और जीभ पर ब्रश करना न भूलें ,तेजी से न रगड़े,वरना आपके मसूड़े क्षोभित हो सकते हैं। इस मौके पर संजय सिंह, नीलम आदि ने सहयोग दिया।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 20 मार्च नामांकन प्रक्रिया शुरू, 27 मार्च नामांकन का अंतिम दिवस
Next: एनआईटी उत्तराखंड  के 06 छात्रों का भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड  में हुआ चयन

Related Stories

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.