विजय बहुगुणा / सत्य की गूंज ब्यूरो
पौड़ी गढ़वाल। बच्चों में हकलाने, बोलने या भाषा संबंधी समस्याओं, ऑटिज्म, सीखने में कठिनाई, बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांगता, शारीरिक दिव्यांगता, व्यवहार संबंधी समस्याओं, एडीएचडी (ADHD), मानसिक स्वास्थ्य या नशे से संबंधित परेशानियों की सही समय पर पहचान, उचित मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘मिशन सक्षम’ (हर बच्चा सक्षम, हर परिवार समर्थ) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य तिथि, समय और स्थान:
दिनांक: 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार)समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तकस्थान: राजकीय इंटर कॉलेज (GIC), पौड़ी गढ़वालकिसके लिए है यह कार्यक्रम?
यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम अभिभावकों, बच्चों, परिवारजनों, शिक्षकों, विशेष शिक्षकों, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, स्कूल स्टाफ, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा जनपद के सभी जागरूक नागरिकों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है।आयोजकों ने अपील की है कि समस्या को छिपाएं नहीं—समझें, स्वीकारें और सही समय पर उचित सहायता प्राप्त करें।
आयोजक एवं संपर्क विवरण:आयोजक: उत्तरा केयर हॉस्पिटल (पौड़ी), ISSA Foundation तथा शौर्य रिहैबिलिटेशन सेंटर (नई दिल्ली)।अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: अमन कुमार (मोबाइल नंबर: 8171482920)।