अजय / सत्य की गूंज
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का देवभूमि उत्तराखंड दौरा अत्यंत प्रेरणादायी रहा है। उनके इस दौरे ने जहाँ प्रदेश में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है, वहीं यह राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। यह इस बात का प्रमाण है कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व देवभूमि उत्तराखंड को विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।अटल जी के सपनों और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा उत्तराखंडप्रदेशवासियों को उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह दिन हमारे संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान का प्रतीक है।
09 नवंबर 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें यह राज्य दिया था, जिसे संवारने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लगातार चल रहा है।उन्होंने खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा के बलिदानों को याद करते हुए अमर शहीदों को नमन किया।
श्री महाराज ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने जिस प्रकार जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए और सहकारिता के माध्यम से गाँवों को सशक्त किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणा है।’विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प के साथ तेजी से हो रहा विकासमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ और मुख्यमंत्री के ‘विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प के तहत राज्य में विकास के नए आयाम रचे जा रहे हैं:
चारधाम यात्रा का सुगमीकरण, केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ मास्टर प्लान पर कार्य। शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यटन को वाइब्रेंट विलेज, होम-स्टे और लोक संस्कृति तक ले जाने के प्रयास।ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सहयोग से ही संभव हो पा रही हैं।अंत में उन्होंने कहा कि जब हम 26 वर्ष के युवा उत्तराखंड की बात करते हैं, तो हमारा मुख्य लक्ष्य पलायन को रोकना, युवाओं को रोजगार देना और उन्हें उनकी जड़ों से जोड़े रखना है।