अजय /सत्य की गूंज
देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जौलजीबी मेले के दौरान कांग्रेस विधायक हरीश धामी द्वारा किए गए हंगामे और तोड़फोड़ पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विधायक का यह अमर्यादित और अराजक कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।
कैबिनेट मंत्री ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बेहद व्यस्तता भरा होता है और उन्हें अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करनी होती है, जिसके चलते वे अपना संबोधन देकर प्रस्थान करते हैं, जबकि कार्यक्रम आगे जारी रहता है। परंतु जौलजीबी मेले में मुख्य अतिथि यानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जाने के बाद कांग्रेस विधायक द्वारा मंच पर जिस प्रकार तोड़फोड़ और अराजकता फैलाई गई, वह सीधे तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश की देवतुल्य जनता का घोर अपमान है।उन्होंने कहा कि यह देवभूमि है और यहाँ की जनता द्वारा चुनी गई सरकार के कार्यकाल में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अनैतिक और शर्मनाक कृत्य का कांग्रेस पार्टी को कानूनी व लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया जाएगा।विकास कार्यों से बौखला गए हैं विपक्षी नेताश्री महाराज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी विधायक और नेता ‘डबल इंजन’ सरकार के लगातार हो रहे विकास कार्यों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ती लोकप्रियता से पूरी तरह बौखला चुके हैं। इसी बौखलाहट के कारण वे झूठ, भ्रम, अफवाह और अराजकता का सहारा लेकर राज्य का माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं।