विजय बहुगुणा /सत्य की गूंज
देवप्रयाग / श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात सामने आई है। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी माँगों को पूरा करते हुए शासन द्वारा चार महत्वपूर्ण मोटर मार्गों के नवनिर्माण एवं सुधारीकरण के लिए ₹513.33 करोड़ के शासनादेश (GO) स्वीकृत किए गए हैं। इन सड़कों के बनने से इलाके में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
स्वीकृत किए गए इन प्रस्तावों के तहत निम्नलिखित प्रमुख कार्य संपन्न किए जाएंगे:जाखेड़–सुमाड़ी–कपरोली मोटर मार्ग का नवनिर्माण।क कक्कड़पाली–बागपानी होते हुए लूसी मोटर मार्ग का नवनिर्माण।
बागवान–जामणीखाल मोटर मार्ग के भल्डियाना नामे शिव मंदिर से ग्राम भल्डियाना तक लिंक मोटर मार्ग का नवनिर्माण।
दुगड्डा–सौड़ू–पीपलीधार मोटर मार्ग से खजरा डागर तक लिंक मोटर मार्ग का सुधारीकरण।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है। इन सड़कों के निर्माण से न केवल स्थानीय नागरिकों को आवाजाही में आसानी होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी।