अजय / सत्य की गूंज ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अनुभवी जननेता और कुशल प्रशासक हैं डॉ. बिसेनकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉ. बिसेन को उत्तराखंड जैसे महत्वपूर्ण राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया जाना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है।
उन्होंने कहा कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन एक अनुभवी जननेता, वरिष्ठ चिकित्सक और कुशल प्रशासक रहे हैं। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले डॉ. बिसेन अपने लंबे राजनीतिक जीवन में चार बार विधायक, मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, वित्त आयोग के अध्यक्ष और बालाघाट से लोकसभा सांसद के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं। आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा में उनकी विशेषज्ञता और जनसेवा का उनका लंबा अनुभव उत्तराखंड के समग्र विकास में निश्चित रूप से अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।
विश्वास व्यक्त करते हुए श्री महाराज ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके संवैधानिक नेतृत्व, मार्गदर्शन और समृद्ध अनुभव से उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।” इसके साथ ही उन्होंने नवनियुक्त राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सफल एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए ईश्वर से मंगल कामना की है।