अजय, सत्य की गूंज
देहरादून(ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरकार्यवाह माननीय सुरेश “भैय्याजी” जोशी ने उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके निजी आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्री महाराज को उनके 75वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामनाभेंट के दौरान भैय्याजी जोशी ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन अध्यात्म, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ व्यक्तित्वों के बीच प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने और सामाजिक समरसता जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आत्मीय चर्चा भी हुई। भैय्याजी जोशी ने मंत्री सतपाल महाराज द्वारा क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
मार्गदर्शन के लिए जताया आभारकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वरिष्ठ प्रचारक भैय्याजी जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और स्नेह सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के ज्येष्ठ पुत्र श्रद्धेय जी महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।