Oplus_16908288
विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। मानवता के कल्याण और निस्वार्थ सेवा को समर्पित संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा ‘संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन’ की ओर से श्रीनगर गढ़वाल ब्रांच में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के पावन आशीर्वाद से संपन्न हुए इस शिविर में मिशन के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरी शिद्दत के साथ निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने संत निरंकारी मिशन द्वारा किए जा रहे मानवीय और सामाजिक कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मिशन लगातार इस तरह के जनहित और रक्तदान अभियानों के माध्यम से समाज सेवा की मिसाल पेश कर रहा है। इस अवसर पर श्रीनगर गढ़वाल की महापौर आरती भंडारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल की टीम ने किया संग्रह, जुटाए 80 यूनिट रक्तरक्तदान शिविर के दौरान मेडिकल कॉलेज एवं बेस हॉस्पिटल श्रीनगर के ब्लड बैंक की विशेष टीम रक्त संग्रह के लिए मौजूद रही। चिकित्सकों और तकनीकी टीम के सहयोग से इस शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त सफलत एकत्रित किया गया।
इससे पूर्व, रक्तदान के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक भव्य जागरूकता रैली भी निकाली गई थी, जिसने शहर के लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया।”रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए”शिविर में बतौर मार्गदर्शक पहुंचे मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के ऐतिहासिक संदेश — “रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए” — को याद करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे अमूल्य माध्यम है, जो किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आगे आकर इस महायज्ञ में आहुति देने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से निरंतर देश और दुनिया में रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के मार्गदर्शन में मानव सेवा की यह पावन परंपरा आज भी उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक हरिलाल शाह ने सभी गणमान्य अतिथियों, रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम और मीडिया सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।