विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
एकेश्वर / चौबट्टाखाल (पौड़ी)। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड एकेश्वर (पणखेत) के ब्लॉक सभागार में श्रम विभाग द्वारा एक भव्य श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के कड़े निर्देश दिए।
“श्रमिक भाई-बहन देश और प्रदेश के विकास की मजबूत कड़ी” शिविर में उपस्थित जनसमूह और श्रमिकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारे श्रमिक भाई-बहन देश और प्रदेश के विकास की सबसे मजबूत रीढ़ हैं। निर्माण कार्यों से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों तक में श्रमिकों का पसीना ही विकास की नई इबारत लिखता है।
उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि श्रमिकों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से मिले। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य यही है कि श्रमिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और प्रशासन खुद योजनाओं को उनके द्वार तक पहुँचाए।अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और सरलता से कार्य करने के निर्देशमंत्री श्री महाराज ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक श्रमिक को पंजीकरण व नवीनीकरण की प्रक्रिया बहुत ही सरल भाषा में समझाई जाए ताकि किसी को असुविधा न हो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार के प्रतिबद्ध होने की बात दोहराई।ये प्रमुख अधिकारी एवं गणमान्य रहे उपस्थितकार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र भट्ट जिला महामंत्री महिपाल नेगी वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्माप्रभारी बृजमोहन रावत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत एसडीएम सुश्री रेखा आर्यखंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा सहित स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, सिंचाई, लघु सिंचाई, पेयजल, चिकित्सा, ऊर्जा और बाल विकास विभाग से जुड़े तमाम अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।