अजय, सत्य की गूंज
देहरादून(ब्यूरो)। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध गांधी पार्क में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता शिवम भट्ट (पंडित) के नेतृत्व में उनकी टीम ने पार्क परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर धरती को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का एक मजबूत संदेश दिया।
इस अवसर पर युवाओं और आम जनता को जागरूक करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता शिवम भट्ट (पंडित) ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक चिंता का विषय हैं। ऐसे में पौधारोपण पर्यावरण को सुरक्षित, स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में हमारा एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर, उनके बड़े होने तक उनकी उचित देखभाल और सुरक्षा करने की भी भावुक अपील की।प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्पकार्यक्रम के दौरान ‘टीम शिवम पंडित’ के सदस्यों ने देहरादून में हरियाली के क्षेत्र को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए भविष्य में भी निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। टीम ने वहां मौजूद मॉर्निंग वॉकर्स और स्थानीय लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।गांधी पार्क के स्टाफ का रहा विशेष सहयोग इस पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में गांधी पार्क के सुपरवाइज़र सुनील कुमार वर्मा और माली पवन सैनी का योगदान अत्यंत सराहनीय और अहम रहा, जिन्होंने पौधों के चयन और रोपण में तकनीकी मार्गदर्शन दिया।
इस पौधारोपण अभियान के दौरान मुख्य रूप से सानिध्या सिंह, आर्यन सिंह, वैभव पंत, हर्षित, सुपरवाइज़र सुनील कुमार वर्मा और माली पवन सैनी सहित टीम के कई अन्य उत्साही सदस्य और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
