अजय, सत्य की गूंज
देहरादून(ब्यूरो)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने परिवार सहित भेंट की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने अपने से संबंधित एक प्रकरण के विभिन्न बिंदुओं और तथ्यों से मुख्यमंत्री को विस्तृत रूप से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रकरण को बेहद गंभीरता से सुना और पत्रकार हित में तत्काल कदम उठाए। उन्होंने मौके पर ही पुलिस के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पूरे मामले में बिना किसी दबाव के पूर्णत निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा”शासन और प्रशासन तथ्यों के आधार पर उचित और पारदर्शी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को हर हाल में न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।
मुलाकात और वार्ता के इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के इस त्वरित और सख्त रुख के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस प्रशासन इस प्रकरण में जल्द ही तथ्यों के आधार पर उचित विधिक कार्रवाई अमल में लाएगा।
