विजय बहुगुणा,सत्य की गूंज
देवप्रयाग(ब्यूरो)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले देवप्रयाग क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्षी दलों के खेमे में बड़ी सेंधमारी की है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजान दास और स्थानीय विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज जनप्रतिनिधियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस बंपर जॉइनिंग से क्षेत्र में भाजपा का सांगठनिक आधार बेहद मजबूत हो गया है। इन दिग्गज चेहरों ने थामा भाजपा का दामनपार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में क्षेत्र के कई जाने-माने नाम शामिल हैं, जिनके साथ उनके सैकड़ों कमाण्डेट
प्रेम लाल शाह
सूरज पाठक (पूर्व ब्लॉक प्रमुख)
अनीता देवी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य)
कुंदन लाल (पूर्व प्रधान)
उषा देवी (प्रधान, देवगढ़ी)
दिनेश कुमार (प्रधान, कपरोली)
जगदीश कुमार (प्रधान)
डॉ. सोहन लाल
राधा कृष्ण उमरियाल, मदन लाल एवं गिरधारी लाल (सभी सेवानिवृत्त अधिकारी)’विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प पर जताया भरोसाइस अवसर पर नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री खजान दास और विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे चहुंमुखी विकास से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए साथियों के आने से देवप्रयाग विधानसभा में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगीसमारोह में संगठन और क्षेत्र के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें ब्लॉक प्रमुख अंचला खंडेलवाल, ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, राजेंद्र सिंह कोहली, नरेंद्र कुंवर और नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश मोहन मेठाणी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे। पूरे कार्यक्रम का सफल और उर्जावान संचालन भाजपा नेता रणजीत जाखी द्वारा किया गया।
