आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा ग्रामीण भारत! देहरादून में स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों को सराहा।"
अजय, सत्य की गूंज
देहरादून(ब्यूरो) । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सहसपुर स्थित ‘क्रिसिल फाउंडेशन’ के वित्तीय साक्षरता केंद्र (CFL) द्वारा आयोजित शिविर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व पर जोर देते हुए नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान गवर्नर मल्होत्रा ने भोपालपानी, बडासी और सोडा सरौली ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं से विस्तार से बातचीत की। गवर्नर ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई और उनकी गुणवत्ता की प्रशंसा की उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि शिविर में सीखी गई वित्तीय बातों को अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों के साथ भी साझा करें।
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील गवर्नर ने नागरिकों को भारत सरकार की विभिन्न पेंशन और बीमा योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।