" विधायक विनोद कंडारी ने टाकोली ट्रॉमा सेंटर की आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया"
विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
देवप्रयाग/टकोली। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टकोली (ट्रॉमा सेंटर) के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के कर-कमलों द्वारा शुभ मुहूर्त में इस महत्वपूर्ण परियोजना की आधारशिला रखी गई।
स्वीकृत लागत: ₹434.77 लाख (लगभग 4.35 करोड़ रुपये)।
अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर के निर्माण कार्य के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए आवासीय और अनावासीय भवनों का निर्माण। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण दुर्घटना की स्थिति में घायलों को त्वरित उपचार मिलेगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं घर के पास उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर, क्षेत्र की जनता को सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस ट्रॉमा सेंटर के पूर्ण होने से न केवल स्थानीय ग्रामीणों को लाभ मिलेगा, बल्कि चारधाम यात्रा मार्ग पर होने के कारण यह केंद्र आपातकालीन स्थिति में संजीवनी का काम करेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर श्रीमती अचला खंडेलवाल (ब्लॉक प्रमुख), विनोद बिष्ट (ब्लॉक प्रमुख), नरेन्द्र रावत (मंडल अध्यक्ष) मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
साथ ही भारतीय जनता पार्टी के देवप्रयाग मंडल के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस सौगात के लिए प्रदेश सरकार और विधायक का आभार व्यक्त किया