सत्य की गूंज(ब्यूरो)
रुद्रप्रयाग/रानीगढ़। धामी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद भरत सिंह चौधरी अपने गृह क्षेत्र रानीगढ़ पहुँचे। यहाँ उन्होंने सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ हरियाली देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा रानीगढ़दर्शन के उपरांत स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि माँ हरियाली देवी पूरे क्षेत्र की आराध्य देवी हैं और उनकी असीम कृपा से ही उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है। उन्होंने घोषणा की कि इस पूरे क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर उभारने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास को नई गति मिलेगी।जनता के बीच पहुँचे मंत्री: सुनी जन-समस्याएंअपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने रानीगढ़ क्षेत्र के दर्जनों गाँवों का दौरा किया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे। कोट, जसौली, कोदिमा, लदोलीदयूली, क्वाली, तोरियल, गड़बूघुड़साल, बीना और नगरासूइन गाँवों में भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जनता को समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।”मंत्री बनने से ज्यादा खुशी मुझे इस बात की है कि जनता ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है। 25 वर्षों के लंबे संघर्ष और हार के बाद पिछले दो चुनावों में जनता ने जो स्नेह और विजय मुझे दी है, वह मेरे लिए अनमोल है। क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है।
“— भरत सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्रीभावुक हुए मंत्री, संघर्ष के दिनों को किया यादजनता से मिल रहे अपार स्नेह को देखकर मंत्री चौधरी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि संघर्ष के दिनों में भी वे जनता के बीच रहे और आज जब उन्हें सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है, तब भी वे एक ‘जनसेवक’ के रूप में ही कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी असली ऊर्जा है।ये रहे मौजूदइस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुवनेश्वरी देवी चौधरी, शीला रावत, मंडल अध्यक्ष सैन सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल सहित भारी संख्या में स्थानीय प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।