सत्य की गूंज
देहरादून(ब्यूरो) |उत्तराखण्ड की राजनीति में आज एक बड़ा अध्याय जुड़ा। शुक्रवार को राजधानी देहरादून स्थित लोक भवन (राजभवन परिसर) में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने पांच नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
धामी सरकार के ‘पांच रत्न’: इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ
मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय और अनुभवी समीकरणों को साधते हुए राज्यपाल ने निम्नलिखित विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई:
श्री खजान दास
श्री मदन कौशिक
श्री भरत सिंह चौधरी
श्री प्रदीप बत्रा
श्री राम सिंह कैड़ा
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्य की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति के साथ-साथ महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा सहित सांसद महेन्द्र भट्ट और नरेश बंसल ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का औपचारिक संचालन मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया।सियासी मायनेइस विस्तार को आगामी विकास योजनाओं और प्रशासनिक कसावट के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनुभवी चेहरों की वापसी और नए ऊर्जावान नेतृत्व के समन्वय से धामी सरकार अब अपनी ‘पारी’ को और अधिक मजबूती देने की तैयारी में है।