विजय बहुगुणा
कीर्तिनगर(ब्यूरो) । क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजाकोट अंजली चौहान के आवाहन पर तहसील कीर्तिनगर के निर्धारित रोस्टर के अनुसार शहीद श्री राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज मंजाकोट में आधार कार्ड सुधार एवं अपडेट शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में लगभग 70 नागरिकों के आधार कार्ड में पाई गई त्रुटियों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों एवं बुजुर्गों के बायोमेट्रिक (अंगूठा) अपडेट किए गए। निवास परिवर्तन, फोटो परिवर्तन तथा मोबाइल नंबर अपडेट जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी शिविर में प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के दौरान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी, समाजसेवी आनंद सिंह, विजय चौहान, विनोद कुँवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आधार कार्ड ऑपरेटर सुभाष (तहसील कीर्तिनगर) द्वारा आधार संबंधी सभी कार्य संपादित किए गए।
स्थानीय नागरिकों ने शिविर के आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित में उपयोगी पहल बतायी।