उत्तरकाशी(ब्यूरो) । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में आगामी चारधाम यात्रा-2026 के सुगम एवं सुरक्षित संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट, श्री सुभाष चंद्र द्वारा थाना बड़कोट पर स्थानीय व्यापार मण्डल एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को सरल, सुगम तथा व्यवस्थित बनाने को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गयी।
पूर्व के यात्रा अनुभवों का फीडबैक लिया गया। उनके द्वारा स्थानीय व्यापारियों को बाजार क्षेत्र, यमुनोत्री मार्ग में अनावश्यक अतिक्रमण न करने, यात्रा मार्ग पर वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा न करने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करने तथा कानून एवं शान्ति/यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।