उत्तरकाशी(ब्यूरो) । उत्तरकाशी, पौराणिक माघ मेले में ड्यूटीरत महिला आरक्षी निकिता को आज 18 जनवरी 2026 को मेला परिसर में ड्यूटी के दौरान एक पर्स पड़ा मिला, जिसमें कुछ आभूषण तथा 4100 रु0 की नकदी थी। महिला आरक्षी द्वारा पर्स को माघ मेला थाने पर लाया गया जहाँ पर पुलिस द्वारा पर्स में रखें आधार कार्ड से जानकारी जुटाते पर्स को आभूषण व नकदी के साथ पर्स की मालकिन श्रीमती सुनीता देवी को वापस लौटाया गया।
माघ मेला के शांतिपूर्ण संचालन तथा मेलार्थियों के सेवा एवं सुरक्षा हेतु उत्तरकाशी पुलिस तत्पर है। किसी भी पुलिस सहायता हेतु नजदीकी पुलिस कर्मी अथवा डायल 112 पर कॉल करें। मेले के दौरान बिछुड़े परिजनों/बच्चों हेतु खोया पाया केंद्र पर सम्पर्क करें।