विजय बहुगुणा
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के कुशल निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा जनहित में निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य आमजन को सुरक्षा, कानून एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है।
महिला थाना श्रीनगर एवं साइबर सैल श्रीनगर टीम द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट से बचाव, यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित वाहन संचालन, नशे के दुष्प्रभाव एवं उससे होने वाले सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी नुकसान, महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों तथा उपलब्ध सहायता संसाधनों के बारे में व्यवहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति में डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा मानस टोल-फ्री नंबर 1933 बारे में जानकारी देते हुए संपर्क करने की अपील की गई।पुलिस टीम
1. निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज
2. हे0 कानि0 – मनोज कुमार- सी0आई0यू0
3. म0कानि0 480 ना0पु0 दीपशिखा – साईबर सैल