Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने श्रीनगर के गंगा दर्शन बैंड में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज और पार्क का लोकार्पण किया
  • उत्तराखंड

मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने श्रीनगर के गंगा दर्शन बैंड में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज और पार्क का लोकार्पण किया

सत्य की गूंज February 14, 2024
WhatsApp Image 2024-02-14 at 8.44.24 PM

श्रीनगर गढ़वाल। उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने श्रीनगर के गंगा दर्शन बैंड में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज और पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने पार्क के समीप की भूमि पर वंदे मातरम/भारत माता चौक निर्माण की घोषणा की। मंत्री ने 34.85 लाख की लागत से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज व पार्क का लोकार्पण करते हुए कहा कि स्थानिय व बाहर से आने वाले पर्यटकों को यह आकर्षण का केंद्र होगा। इस दौरान मा0 मंत्री व वहां उपस्थित लोगों ने भारत माता की जयकारों और वन्दे मातरम् की गूंज के बीच 100 फीट उंचाई में तिरंगा फहराया।  उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बेहतर कार्य हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम श्रीनगर वृहद स्वरूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि नगर में गंगा म्यूजियम बनाया जाएगा, इसके लिए उन्होंने 4.50 करोड़ रूपये की स्वीकृत प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए श्रीनगर बड़ा पड़ाव बन जाएगा।

 मंत्री ने कहा कि श्रीनगर शहर के अलावा शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों में भी पार्क बनाए जायेंगे तथा गंगा दर्शन बैंड में खाली भूमि पर चौक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में घरेलू गैस पाइप लाइन, सीवर लाइन, गोला बाजार को बहुत ही आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, एसडीएम श्रीनगर नूपुर वर्मा और पीडब्ल्यूडी के ईई केएस नेगी के विशेष प्रयासों से गंगा दर्शन पार्क का निर्माण तय समय पर हुआ है। इस दौरान उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा ने मंत्री और जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया। पीडब्ल्यूडी पाबौ के अधिशासी अभियंता ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई 30 फीट और चौड़ाई 20 फीट है। मंत्री ने इस कार्यक्रम के उपरांत वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आर्युविज्ञान एवं शोध संस्थान से सम्बद्ध हे०न०ब० राजकीय बेस टीचिंग चिकित्सालय श्रीनगर में कार्डियक कैथ लैब भवन के स्थल का भूमि पूजन किया और वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आर्युविज्ञान एवं शोध संस्थान के सम्बद्ध हे०न०ब० राजकीय बेस टीचिंग चिकित्सालय श्रीनगर में एंडस्कोपी का लोकापर्ण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा पंच पीपल से स्वीत तक ऐलिवेटेड मेरिन ड्राईव सड़क तथा लोक निर्माण विभाग श्रीनगर द्वारा ठण्डी सड़क का प्रस्तुतिकरण की समीक्षा भी की। वहीं उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में टैक्नीशियन सवंर्ग के अंतर्गत ओ०टी० टैक्नीशियन, सी०एस०एस०डी० टैक्नीशियन, ई०सी०जी० टैक्नीशियन, ऑडियोमैट्री टैक्नीशियन एवं डेण्टल टैक्नीशियन के नियुक्ति पत्र वितरित भी किये । उसके बाद उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के सभागार में उत्तराखण्ड मेडिकल लैब टैक्नीशियन एसोसिएशन के प्रान्तीय अधिवेशन में भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी नुपूर वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि केएस नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी रावत सहित अन्य उपस्थित थे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous:  भारत और इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट मैच 15 से खेला जाएगा
Next: गौरव सैनानी पूर्व सैनिक व अर्द्ध एसोसिएशन श्रीनगर उत्तराखंड के अध्यक्ष सुनील गुसाई की अध्यक्षता में 63 गौरव सैनानी ने शहीदों को शत् शत् नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

Related Stories

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल: चौरस क्षेत्र को मिला कूड़ा वाहन, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0298
  • उत्तराखंड

देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.