Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने वन विभाग के दफ्तर के समीप में पौधो का किया रोपण और जनपद वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं व बधाई दी
  • उत्तराखंड

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने वन विभाग के दफ्तर के समीप में पौधो का किया रोपण और जनपद वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं व बधाई दी

सत्य की गूंज July 16, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-07-16 at 12.03.27 PM

रुद्रप्रयाग(ब्यूरो)। पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारियों ने रुद्रप्रयाग बाईपास के जवाड़ी पार्क एवं वन विभाग के दफ्तर के समीप में पौधो का रोपण किया और जनपद वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं व बधाई दी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने भी सभी को हरेला पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिन प्रतिदिन भू-जल स्तर कम होता जा रहा है वह एक चिंता का विषय है इसलिए हमें पानी, पर्यावरण को बचाना होगा जिसके लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की आवश्यकता है जिससे आने वाली पीढ़ी को पानी व आक्सीजन की कमी से जूझना न पड़े।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी को समर्पित भाव से प्रकृति संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना होगा और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण में सभी की जिम्मेदारी सुनिश्चित हो। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए स्कूली छात्र- छात्राओं से संवाद करते हुए पौधारोपण एवं पेड़ों के संरक्षण की महत्ता पर सवाल- जवाब भी किए। प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले छात्रों को जिलाधिकारी ने पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने पौधारोपण कार्यक्रम में कहा कि हमें प्रकृति को संजो कर रखना चाहिए क्योंकि प्रकृति से ही हमारा जीवन सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि हमे दृढ़ संकल्प लेना होगा कि जो पौधे लगाए हैं, उनकी देख-रेख एवं संरक्षण करना हमारा दायित्व है।
प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि हरेला पर्व पर प्रतिवर्ष वन विभाग द्वारा हरेला महोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाता है। साथ ही विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों व अन्य माध्यमों से भी अधिक से अधिक पौधे वितरित किए जाते हैं ताकि मानसून अवधि में पौधे रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।
कार्यक्रम में हिमालय रचनात्मक जन कल्याण समिति द्वारा स्कूली छात्र- छात्राओं के सहयोग से हरेला एवं पर्यावरण संरक्षण पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कवि ओमप्रकाश सेमवाल द्वारा सफल मंच संचालन किया गया।
इस दौरान परियोजना निदेशक विमल कुमार, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, उप प्रभागीय वन अधिकारी विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेला
Next: पुलिस प्रशासन ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.