Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • डेंगू को लेकर नगर आयुक्त ने आशा सुपरवाइजर को सर्वे टीम बनाने के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड

डेंगू को लेकर नगर आयुक्त ने आशा सुपरवाइजर को सर्वे टीम बनाने के दिए निर्देश

सत्य की गूंज July 11, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-07-11 at 6.19.48 AM

कोटद्वार(ब्यूरो)। नगर निगम कोटद्वार में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में डेंगू की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई। नगर आयुक्त श्री गुप्ता ने आशा सुपरवाइजर को सर्वे टीम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आवंटित वार्डों में तीन-चार दिनों में सर्वे कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया। नगर निगम के अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम के लिए सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का एक वटसअप ग्रुप बनाने के भी निर्देश दिए। नगर क्षेत्र में सर्वे की रिपोर्ट हेतु एक कंट्रोल रुम का गठन करने को कहा गया। कंट्रोल रुम में प्रतिदिन सांय चार बजे सफाई निरीक्षक सुनील कुमार व परमीत कुमार के द्वारा पेश की जाएगी। नगर आयुक्त द्वारा सफाई निरीक्षक सुनील कुमार को एक से बीस और परमीत कुमार को इक्कीस से चालीस वार्डों की सफाई व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया। बरसाती व गंदा पानी के इक्कठा न हो और फागिंग मशीन से छिड़काव पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए। नालियों में एंटी लावा छिड़काव पर भी जोर दिया गया। नगर आयुक्त ने आशाओं को डोर-टू-डोर सर्वे करने के निर्देश दिए। जिस स्थान पर पानी इकट्ठा हो, इसकी जानकारी सफाई निरीक्षक को उपलब्ध कराएं और सफाई निरीक्षक उन भवन स्वामियों अथवा भूखंड स्वामी का चालान कर इसकी सूचना मीडिया के माध्यम से जन सामान्य तक पहुंचाएं। उन नारियल पानी बेचने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए जो के टुकड़े फेंक देते हैं और उनमें पानी इकट्ठा होता है। इसके अलावा सफाई निरीक्षक भी प्रत्येक वार्ड का सर्वे करना सुनिश्चित करें। किसी भी वार्ड में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए तथा चालानी कार्रवाई में बढ़ोतरी की जाए। साथ ही सोशल मीडिया में डेंगू की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि बेस चिकित्सालय डेंगू की रोकथाम के लिए पूरी तरह तैयार है। निगम कार्यालय में हुई बैठक में सहायक नगर आयुक्त चन्द्रशेखर शर्मा, डा0 सारंग, सफाई निरीक्षक परमीत कुमार, एएफ प्रमिला देवी, श्रीमती विनीता देवी, बीसीएम दुगडडा श्रीमती अनीता नेगी, मेडिकल मेनेजर बलबीर रावत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सुनील शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 विजयश भारद्वाज कोटद्वार, राजस्व निरीक्षक आशीष केमनी व रेखा कंडवाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जिला बदर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर फिर भेजा जेल
Next: पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण, 02 को नोटिस

Related Stories

IMG-20260623-WA0176
  • उत्तराखंड

​देहरादून में ‘एक्टिव मोड’ पर रहेगा सखी वन स्टॉप सेंटर: हिंसा पीड़ित महिलाओं को मिलेगी तुरंत मदद; जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के सख्त निर्देश

सत्य की गूंज June 24, 2026 0
IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​देहरादून में ‘एक्टिव मोड’ पर रहेगा सखी वन स्टॉप सेंटर: हिंसा पीड़ित महिलाओं को मिलेगी तुरंत मदद; जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के सख्त निर्देश
  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260623-WA0176
  • उत्तराखंड

​देहरादून में ‘एक्टिव मोड’ पर रहेगा सखी वन स्टॉप सेंटर: हिंसा पीड़ित महिलाओं को मिलेगी तुरंत मदद; जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के सख्त निर्देश

सत्य की गूंज June 24, 2026 0
IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.