Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम
  • उत्तराखंड

विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम

सत्य की गूंज June 24, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-06-24 at 1.12.50 PM

रुद्रप्रयाग(ब्यूरो)। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 26 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें पेयजल, सड़क विद्युत, शिक्षा आदि समस्या दर्ज की गई। सबसे ज्यादा समस्याएं पेयजल से संबंधित दर्ज की गई। दर्ज की गई समस्याओं में 12 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कमसाल ममता देवी ने गांव में बीते 3 वर्षों से ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत आपूर्ति न होने की शिकायत दर्ज की। साथ ही कई बार शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर न बदलने से बार-बार विद्युत बाधित होने की समस्या से अवगत कराया। बरसिर प्रधान कविता देवी ने बरसिर से डेढ किमी गांव को सड़क से जोड़े जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। भीरी गांव के विजयराम लाल ने अवगत कराया कि उन्हें आवंटित की गई भूमि पर उनके द्वारा आवास तो बना दिया गया है लेकिन अभी तक भूमि उनके नाम पर दर्ज नहीं हो पाई है। लस्या की सरिता देवी ने अवगत कराया कि विगत दिनों हुई अतिवृष्टि से उनका आवास क्षतिग्रस्त हो गया जिसके लिए उन्होंने मुआवजा दिलाने सहित प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की मांग की। बणखिल निवासी यशवंत सिंह ने गडोरा से जा रही पाइप लाइन से बणखिल निवासियों को भी लाभान्वित करने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। नगरासू की रेखा देवी ने रेलवे द्वारा अधिग्रहित भूमि का उचित प्रतिकर न दिए जाने की शिकायत दर्ज की।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जनता मिलन कार्यक्रम में जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज हो रही हैं उनका निराकरण त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी दशा में कोई विलंब न किया जाए। उन्होंने कई समस्याओं पर स्थलीय निरीक्षण कर अधिकतर समस्याओं के संबंध में दो एवं तीन दिन के भीतर कार्यवाही करते हुए की गई कार्यवाही से जानकारी जिला कार्यालय एवं संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार से कोई ढिलाई न बरती जाए।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 185 तथा एल-2 पर 63 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, परियोजना निदेशक विमल कुमार, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, जखोली भगत सिंह फोनिया, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, महाप्रबंधक जिला उद्योग महेश प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, सैनिक कल्याण अधिकारी यू.एस रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रमोद कर्नाटक, परियोजना अधिकारी उरेड़ा राहुल पंत, शिकायत प्रकोष्ट प्रभारी विनोद कुमार सहित मत्स्य, सिंचाई, स्वास्थ्य, लोनिवि, पीएमजीएसवाई सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जिला योजना की चालू वित्तीय वर्ष की पहली बैठक सम्पन्न
Next: मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित हो रही क्लीनिक,जिम्मेदार विभाग आखिर किस बड़ी घटना का कर रहा इंतजार

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.