Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल नगन्याल द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ की थानावार अपराध समीक्षा
  • उत्तराखंड

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल नगन्याल द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ की थानावार अपराध समीक्षा

सत्य की गूंज June 21, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-06-21 at 5.23.57 PM

पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो)। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पौड़ी में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस मुख्यालय एवं परिक्षेत्रीय स्तर पर चलाये जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए वर्तमान में चल रहे अभियान को सफल बनाने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर विशेषकर कोतवाली कोटद्वार, श्रीनगर, लक्ष्मणझूला में अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं में ठोस साक्ष्य संकलन करते हुए विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, पुलिस शिकायत प्राधिकरण, शासन, पुलिस मुख्यालय एवं रेंज स्तर से प्राप्त शिकायतों की जांच निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने एवं शिकायत के संबंध अगर कोई डॉक्यूमेंट साक्ष्य हो तो उसे भी पोर्टल पर अपलोड करें। वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन स्माइल, ऑपरेशन नशा मुक्ति को शत-प्रतिशत सफल बनाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही आगामी एक जुलाई से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 का आमजन को जागरूक करते हुये अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए।श्री नगन्याल ने आगामी आपदा सीजन के दृष्टिगत आपदा उपकरणों को अभी से तैयारी की हालत में रखने तथा आपदा के कारण मुख्य सड़क मार्ग बन्द हो जाने पर वैकल्पिक मार्गों के बारे में जानकारी रखने हेतु निर्देशित किया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर आरके चमोली सहित समस्त थाना व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 770.88 लाख की लागत की 04 योजनाओं का लोकार्पण तथा 459.00 लाख लागत की एक योजना का शिलान्यास किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी किया लाभान्वित
Next: गढ़वाल मंडलायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

Related Stories

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल: चौरस क्षेत्र को मिला कूड़ा वाहन, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0298
  • उत्तराखंड

देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.