Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य मंत्री ने ली पौड़ी के जनपदीय अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक
  • उत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री ने ली पौड़ी के जनपदीय अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक

सत्य की गूंज June 19, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-06-19 at 6.33.17 PM

श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। उपरोक्त दिशा निर्देश मा. केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर गढ़वाल स्थित बीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान श्रीनगर में आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद के विभागीय अधिकारियों को दिए।
    उन्होंने सभी विभागों से विकास कार्यों का ब्यौरा प्राप्त करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को प्रत्येक गांव में प्रधानमंत्री योजना के पात्र लोगों का चयन करते हुए उनको आवास प्रदान  करने संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करने, श्रम विभाग के समन्वय से पात्र लोगों के श्रमिक कार्ड बनवानेके निर्देश दिए।

सभी  सीएससी केंद्रों के कार्यों की बारीकी से निगरानी करते हुए उनसे बेहतर आउटकम प्राप्त करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी पंचायती भवन, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और शमशान घाटों के रास्तों को सुधारे। ग्राम सभा व ग्राम पंचायत की नियमित बैठकों को अनिवार्य रूप से पंचायत भवन में ही करवाने को कहा। साथ ही पंचायत घर को साफ सुथरा रखने तथा यदि कहीं पर कब्जा हो तो उसे अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी परिवारों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाएं। 2025 तक शत प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्र बनवाए तथा जहां पर बना रहे हैं उनको बेहतर मॉडल से बनाएं।
   मा. मंत्री ने जनपद के लोगों को फलोद्यान के प्रति आकर्षित करने के लिए पौध की जगह सब्सिडी प्रदान करने को कहा, जिससे वह अपने स्तर से ही बेहतर वैरायटी की पौध क्रय कर सके तथा जनपद में 200 बगीचे बनाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने  कहा कि जिस जगह विद्यालय में भवन सुधार अथवा नए निर्माण की जरूरत हो तो उसको बनवाएं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में बहुत कम बच्चे हैं उनको एक ही स्थान पर पढ़ने के लिए क्लस्टर विद्यालय डेवलप करें तथा दूर से आवागमन करने वाले बच्चों के आने-जाने के लिए किराया देने का प्रावधान करें।
     मा. मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकासखंड में सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ अथवा गायनोलॉजिस्ट की तैनाती करें तथा एक-एक एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती के लिए शीघ्र प्रक्रिया शुरू करें। साथ ही प्रत्येक विकासखंड में चिकित्सालय के पास में ही जन औषधि केंद्र खोलने और  झोलाछाप चिकित्सकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
  इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी अधिकारियों को मा. मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अनुपालन आख्या भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय ने कहा कि  जनपद की टीम विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बेहतर कार्य करेगी तथा आश्वस्त किया कि टीम बेहतर आउटकम देगी।

बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीएमएस रावत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश गौड़, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: झाड़ फूंक के नाम पर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
Next: पुलिस ने दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में लगाये चेतावनी /साईन बोर्ड व रिफ्लेक्टर

Related Stories

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.