Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बेस अस्पताल के वार्डो में हर दिन बिछेगी अलग-अलग रंग की चादरें
  • उत्तराखंड

बेस अस्पताल के वार्डो में हर दिन बिछेगी अलग-अलग रंग की चादरें

सत्य की गूंज June 13, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-06-13 at 4.14.31 PM

श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। बेस चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो में अब सात रंगों की चादरें बेडों पर बिछाई जायेगी। जिसके लिए बेस अस्पताल प्रशासन ने सतरंगी चादरें मंगा दी है और हर वार्डो में हर दिन अलग-अलग रंग की चादरें बिछनी शुरु हो गयी है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पूर्व में निरीक्षण के दौरान हर दिन अलग-अगल चादरें बिछाने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिये थे, जिस पर अस्पताल प्रशासन ने तत्काल अमल करते हुए वार्डो में कलर कोडेड की व्यवस्था शुरु कर दी है। ताकि मरीजों एवं उनके तीमारदारों द्वारा चादरें ना बदलने जाने की शिकायतें ना हो तथा मरीज व उसके तीमारदार इलाज के समय सन्तुष्ट रहे। इससे सभी वार्डो में एक बेहतर व्यवस्था बनेगी।

बेस अस्पताल प्रशासन द्वारा हर दिन बेडों में अलग-अलग चादरें बिछाने की पहल को मरीजों द्वारा भी बहुत ही अच्छा कदम बताया जा रहा है। मरीजों का कहना है कि हर दिन अस्पताल के बेड पर अलग-अलग रंग की चादरें बिछी हुई दिख रही है। जिससे वार्डो में एक नयापन भी दिखाई दे रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड, सिजेरियन वार्ड, शिशु वार्ड, मेडिसिन, आर्थो, ईएनटी, नेत्र, डायलिसिस, श्वास रोग समेत सभी वार्डो के बेड में हर दिन अलग-अलग सात रंग की चादरें बिछाने का कार्य शुरु करवा दिया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि माननीय चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री जी के निर्देशों पर मरीज हित मे यह विशिष्ट कार्यवाही अमल मे लाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि मरीज हित मे हर दिन बेड पर धुली व स्वच्छ चादर रहेगी। इससे मरीज की शीघ्र रिकवरी मे भी फायदे के साथ – साथ पुन: संक्रमण की संभावना भी नही रहेगी । बेस चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि बताया कि सात दिनों के लिए सात कलर की चादरें मंगाई है और वार्डो से आई डिमांड के अनुसार चादरें मुहैया करा दी गई है। जबकि वार्ड में किस दिन कौन से रंग का चादर बिछाया जाएगा, इसकी सूचना भी बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है। माननीय मन्त्री जी के निर्देशानुसार मरीजो को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने अस्पताल में पहुंचकर वार्डो में अलग-अलग कलर की चादरें बिछाये जाने की पहल का स्वागत किया। कहा कि माननीय मन्त्री जी द्वारा मरीज हित में यह एक अभिनव पहल की गई है। इन रंग की चादरें मिलेगी बिछी- अस्पताल के वार्डो में सोमवार को सफेद रंग की चादर, मंगलवार को गुलाबी, बुधवार को हरे, गुरुवार को पीले, शुक्रवार को बैंगनी, शनिवार को नीले और रविवार को हल्का भूरे कलर की चादरें बेडों पर बिछी मिलेगी।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य मंत्री ने जनता की चिकित्सकीय सेवाओं में दी वी.एस.एल.-3 वायरोलॉजी लैब की सौगात
Next: कैबिनेट मंत्री महाराज ने आपदा प्रभावित परिवारों को दी राहत सामग्री

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.