Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • ऑनलाइन मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी कर एसपी रुद्रप्रयाग ने अधीनस्थों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
  • उत्तराखंड

ऑनलाइन मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी कर एसपी रुद्रप्रयाग ने अधीनस्थों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सत्य की गूंज June 12, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-06-12 at 4.15.36 PM

रुद्रप्रयाग(ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने अपने कार्यालय कक्ष से वी0सी0 के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी।
सर्वप्रथम सभी प्रभारियों से उनके द्वारा अधीनस्थों के साथ की गयी गोष्ठी एवं सम्मेलन के विषय में चर्चा कर यात्रा मार्ग से सम्बन्धित थाना चौकी प्रभारियों की कुशलता एवं उनके व अधीनस्थ स्टाफ के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए गोष्ठी का शुभारम्भ किया गया। लम्बित अभियोगों की थाना एवं विवेचकवार समीक्षा कर लम्बित विवेचनाओं का गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
गोष्ठी के दौरान निम्नानुसार निर्देश दिये गयेः-

  1. आगामी 01 जुलाई 2024 से प्रभावी होने वाले तीन नये कानूनों से सम्बन्धित प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त करते हुए हरेक कार्मिक को कर्मयोगी एप के माध्यम से ऑनलाइन जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिये गये।
  2. डीजीपी/आईजीपी कान्फ्रेंस से सम्बन्धित विभिन्न संस्तुतियॉ जिनमें जनपद स्तर पर कार्यवाही अपेक्षित है के अनुरूप सार्थक कार्यवाही कर समय से अनुपालन उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये।
  3. प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा की आड़ में शराब तस्करी करने वाले या नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिये गये।
  4. प्रचलित यात्रा अवधि में यात्रियों एवं आम जनमानस के बीच टकराव की स्थिति न आने पाये इस हेतु निरन्तर व्यस्ततम कस्बों में निरन्तर पेट्रोलिंग व गश्त करने के निर्देश दिये गये।
  5. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन करने, ओवर स्पीडिंग, रैश ड्राइविंग, मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध संयुक्त रूप से चेकिंग कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
  6. सभी प्रभारियों व अधीनस्थ पुलिस बल का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
  7. साइबर ठगी के प्रकरणों में सार्थक कार्यवाही करने तथा फर्जी पंजीकरण व फर्जी हैलीकॉप्टर टिकटों की शिकायत पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
  8. साइबर ठगी के ऐसे प्रकरण जिनमें अनावरण होना शेष है, इनमें टीमों का रवाना करने के निर्देश दिये गये।
  9. आम जनमानस द्वारा दी गयी शिकायतों को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखने तथा सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त हरेक शिकायत से सम्बन्धित शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं का उचित निराकरण करने के निर्देश दिये गये।
  10. ऑनलाइन जी0डी0 एवं ऑनलाइन पोर्टलों पर सही ढंग से कार्य न होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए ऑनलाइन जी0डी0 का प्रतिशत बढ़ाये जाने के निर्देश दिये गये।
  11. प्रचलित यात्रा काल में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों का नामांकन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये ताकि आगामी समय में इन कार्मिकों को सम्मानित किया जा सके।

सभी को उच्च मनोबल के साथ अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देशों के साथ गोष्ठी का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, समस्त थाना व चौकी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बस से गिरकर घायल हुए बुजुर्ग को पौड़ी पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Next: अश्लील विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर धमकी देने वाली अभियुक्ता को पुलिस ने हरियाणा से धर दबोचा

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.