Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन पौड़ी में की मई माह की अपराध समीक्षा
  • उत्तराखंड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन पौड़ी में की मई माह की अपराध समीक्षा

सत्य की गूंज June 7, 2024
WhatsApp Image 2024-06-07 at 5.29.29 PM

पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा पुलिस लाईन पौड़ी में मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस कार्मिकों द्वारा लोक सभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर मतगणना तक पूर्ण लगन, मेहनत व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर सभी कार्मिकों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी गई।पुलिस अधीक्षक ने आमजनमानस के साथ हो रही साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये समस्त थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी से सम्बन्धित अभियोगों को तुरन्त दर्ज करने और आईटी एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुये अभियोगों का सफल निस्तारण कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। मानसून सत्र के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को आपदा उपकरणों को तैयारी की दशा में रखने के निर्देश दिए गये जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में बिना समय गंवाये राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। उन्होंने पुनः 15 दिन का विशेष अभियान नाबालिग वाहन चालकों और शराब पीकर वाहन चलाने के विरूद्ध चलाने के निर्देश दिए।इसके अलावा भारत सरकार द्वारा आगामी 1 जुलाई से लागू होने वाली भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम का आमजनमानस में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाने तथा बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर विशेषकर कोतवाली कोटद्वार, श्रीनगर, लक्ष्मणझूला में अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं में ठोस साक्ष्य संकलन करते हुये संकलित साक्ष्यों के आधार पर विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत विगत माह में शराब पीकर वाहन चलाने पर 31, तीव्र गति से वाहन चलाने पर 88, ओवर लोडिंग करने पर 27, बिना हेलमेट 381, दुपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने पर 181, मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 49 चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही 172 व्यक्तियों के विरूद्ध डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। अपराध नियन्त्रण, लोकसभा चुनाव एवं चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उपनिरीक्षक दीपक तिवाड़ी थाना सतपुली, उपनिरीक्षक अनिल चौहान थाना लक्ष्मणझूला, उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी कोतवाली कोटद्वार, उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा सीआईयू कोटद्वार, उपनिरीक्षक अजय भट्ट थाना श्रीनगर, महिला उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी थाना लक्ष्मणझूला, अपर उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी थाना रिखणीखाल, मुख्य आरक्षी संतोष सीआईयू कोटद्वार, मुख्य आरक्षी रोहित थाना लक्ष्मणझूला, मुख्य आरक्षी दिनेश चन्द्र थाना श्रीनगर, मुख्य आरक्षी बारू दत्त थाना पौड़ी, आरक्षी अभिसूचना धमेन्द्र एलआईयू यूनिट लक्ष्मणझूला, फायरमैन दिनेश चौहान फायर स्टेशन कोटद्वार, अपर उपनिरीक्षक दूर संचार सलीम अहमद संचार शाखा पौड़ी, मुख्य आरक्षी पुलिस दूर संचार राहुल संचार शाखा पौड़ी, आरक्षी मुकेश कुमार थाना धुमाकोट, आरक्षी पंकज शर्मा थाना लक्ष्मणझूला, आरक्षी हरीश लाल सीआईयू कोटद्वार, मुख्य आरक्षी दिनेश गौड़ी थाना लक्ष्मणझूला, होमगार्ड नन्द किशोर भट्ट को माह फरवारी में अच्छा कार्य करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी, क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी, प्रतिसार निरीक्षक अनुराग कुमार व समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सहस्त्रता-कुशकल्याण ट्रेक हादसे मे एडवेन्चर कम्पनी के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Next: विधानसभा अध्यक्ष खंडूरी के कार्यालय को जानें वाली रोड़ बनी तालाब

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.