Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जनपद में ‘‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस‘‘ के अवसर पर विभिन्न संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया
  • उत्तराखंड

जनपद में ‘‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस‘‘ के अवसर पर विभिन्न संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया

सत्य की गूंज May 31, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-31 at 3.01.57 PM

उत्तरकाशी(ब्यूरो)। तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस‘‘ 31 मई 2024 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 बी0एस0 रावत के दिशा – निर्देशन में जनपद की समस्त चिकित्सा इकाईयों, काॅलेज एवं महाविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गए। जनपद मुख्यालय में रामचन्द्र राजकीय महाविद्यालय, उत्तरकाशी एवं राजकीय पाॅलिटेक्निक, उत्तरकाशी में जिला स्तरीय टीम के द्वारा एवं ब्लाॅक स्तर पर संबन्धित ब्लाॅक स्तरीय चिकित्सा यूनिट के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
राजकीय पाॅलिटेक्निक, उत्तरकाशी के कार्यक्रम का संचालन प्रो0 साधना परमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के मानसिक रोग विशेषज्ञ डाॅ0 आशुतोष के द्वारा तम्बाकू उन्मूलन, नशा उन्मूलन एवं वर्तमान में विभिन्न प्रकार के मानसिक व्याधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं मानसिक रोग उपचार के लिए जागरूकता के संबन्ध में जानकारी दी। कार्यक्रम के जिला सलाहकार ज्ञानेन्द्र पंवार के द्वारा ‘‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस‘‘ 31 मई 2024 हेतु विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा थीम ‘‘बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना‘‘ के संबंध में जानकारी दी और बताया कि थीम के आधार पर विगत 15 मई 2024 से समस्त शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधि का भी आयोजन किया जा रहा है और बताया कि वर्तमान तक तम्बाकू कंपनियों के द्वारा अपने ग्राहकों का लक्ष्य पूर्ण करने हेतु और अधिक से अधिक मुनाफा अर्जित करने के उद्देश्य से स्कूली छात्र-छात्राओं को लुभाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें दैनिक जीवन में आवश्यक सामाग्रियों की सप्लाई भी तम्बाकू कम्पनियों के द्वारा की जा रही है और कम उम्र के बच्चों को लक्षित किया जा रहा है। चॅूकि तम्बाकू के प्रयोग करने से 50 प्रतिशत ग्राहकों की मृत्यु होने के कारण, नये ग्राहक बनाने के लिए कम उम्र के बच्चों को लक्षित किया जा रहा है, और यह जानकारी भी साझा की कि गेट्स सर्वे 2019 के अनुसार 13 से 15 उम्र के 8.5 प्रतिशत स्कूली बच्चे किसी न किसी रूप से तम्बाकू का सेवन करते है जो कि बेहद चिंतनीय विषय है। तम्बाकू के विस्तार पर नियंन्त्रण हेतु एवं बच्चों की पहुॅच से दूर करने के लिए ‘‘सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनिय (कोटपा) 2003‘‘ के अन्तर्गत धारा 6अ एवं 6ब में समस्त शैक्षिणिक संस्थानों के 100गज के दायरे में तम्बाकू उत्पदों को बेचना, प्रयोग करना दोनो ही पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित है एवं 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तम्बाकू उत्पाद बेचना एवं उनसे बिक्रय करवाना भी पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया गया है उलंघन करने वालों के विरूद्ध कोटपा 2003 एवं पुलिस एक्ट के अन्दर कठोर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। साथ ही जानकारी दी कि तम्बाकू कंपनियों के द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं में दान, छात्रवृति अनुदान आदि के लिए यदि संपर्क किया जाता है तो उसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा फ्रेमबर्क कन्वेन्शन ऑन तम्बाकू कन्ट्रोल (एफ0सीटी0सी0) के अन्तर्गत प्रतिबन्धित किये जाने हेतु निर्देशित किया है एवं तम्बाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाल दृष्परिणाम, रोकथाम एवं उन्मूलन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर काॅलेज के छात्र-छात्राओं सहित अध्यापक गण, कार्यक्रम की काउंसलर मिनाक्षी बुटोला, सोशल वर्कर सोनिया बिष्ट आदि उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए 846 कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
Next: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पटवाल को गैंगस्टर एक्ट में किया गिरफ्तार

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.