Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने किया बेस चिकित्सालय का निरीक्षण
  • उत्तराखंड

स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने किया बेस चिकित्सालय का निरीक्षण

सत्य की गूंज May 21, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-21 at 4.41.11 PM

श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने मंगलवार को बेस चिकित्सालय पहुंचकर कैथ लैब एवं सेंट्रल लैब का निरीक्षण किया। जबकि यात्रियों के लिए दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य सचिव ने बेस चिकित्सालय में हेल्थ एटीएम से लेकर इमरजेंसी सहित अन्य विभागों में चारधाम यात्रियों के साथ ही अन्य लोगों को सही उपचार मिलने पर संतुष्टि जताई। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र के लिए जल्द कॉडियोलॉजिस्ट की सुविधा मिलने वाली है, इसके लिए 22 मई बुधवार को कार्डियोलॉजिस्ट के लिए दून में इंटरव्यू होगे।
बता दें कि बेस चिकित्सालय में 6 करोड़ 35 लाख की लागत से कैथ लैब स्थापित हो चुकी है और यहां तमाम चिकित्सकीय उपकरण स्थापित हो चुके है। कैथ लैब का संचालन जल्द हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने ’यू कोट वी पे’ फार्मूले के तहत सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति कर रही है और सरकार गढ़वाल क्षेत्र के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में स्थापित करने में आगे बढ़ रही है। चिकित्सा सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कैथ लैब के निरीक्षण के दौरान कहा कि “यू कोट वी पे” फार्मूले के तहत प्रतिमाह छह लाख रुपये वेतन देकर कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति एनएचएम के तहत बेस चिकित्सालय में की जायेगी। इसके लिए बुधवार को देहरादून में कॉडियोलॉजिस्ट के लिए इंटरव्यू होंगे। बेस अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के बाद कैथ लैब में नियमित रुप से हृदय रोगों की जांच के साथ ही एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी शुरू हो जाएगी। जो आने वाले समय में कैथ लैब गढ़वाल क्षेत्र के लिए बड़ा वरदान साबित होगी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि श्रीनगर का बेस चिकित्सालय चार जिलों का सेंटर प्वाइंट होने के साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण केन्द्र है। इस दृष्टि से यहां हृदय रोगों की जांच समेत हार्ट सर्जरी होने से सभी को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब में लगे चिकित्सकीय उपकरण के साथ ही अस्पताल में बन रही सेंट्रल लैब के बारे में जानकारी दी व सरकार व शासन का आभार व्यक्त किया। कहा कि सेंट्रल लैब बनने से ब्लड़ सैंपल लेने के बाद जांच रिपोर्ट जल्द मरीजों को मिलेगी, साथ ही यदि कोई ऑनलाइन भी अपने रिपोर्ट लेना लेना चाहता है, वह भी मिल जायेगी। उक्त व्यवस्था से दूर-दराज के मरीजों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर संयुक्त निदेशक डॉ. अमित शुक्ला, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस बुटोला, डिप्टी सीएमओ डॉ. पारूल, डॉ. वरूण, संदीप पंवार आदि मौजूद थे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटद्वार में दो अलग-अलग शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
Next: लड़कियों को छेड़ने वाले मनचले को पुलिस ने किया गिरफतार

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.