Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • HNBGU की डॉ.कविता भट्ट विशिष्ट दार्शनिक कृति के लिए होंगी पुरस्कृत
  • उत्तराखंड

HNBGU की डॉ.कविता भट्ट विशिष्ट दार्शनिक कृति के लिए होंगी पुरस्कृत

सत्य की गूंज May 19, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-19 at 6.09.36 PM

श्रीनगर गढ़वाल। अखिल भारतीय दर्शन परिषद,भारत के तत्वावधान में दर्शनशास्त्र विषय में किए गए उल्लेखनीय लेखन हेतु वर्ष 2023 के लिए कृतियों का चयन परिषद् द्वारा कर लिया गया है। इसमें प्रो.सोहन राज तांतेड़ दर्शन जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए हे,हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में सहायक आचार्य और उत्तराखंड की ख्यातिलब्ध लेखिका डॉ.कविता भट्ट की कृति का चयन हुआ है।

इस पुरस्कार पर समस्त प्रदेश वासियों,गढ़वाल विश्वविद्यालय,शैक्षणिक-साहित्यिक जगत और व्यापक स्तर पर उनके विद्यार्थियों,पाठकों और प्रशंसकों में प्रसन्नता की लहर है। ध्यातव्य है कि शैलपुत्री के नाम से ख्याति प्राप्त डॉ.कविता भट्ट को यह पुरस्कार उनकी बहुचर्चित और महत्त्वपूर्ण दार्शनिक कृति ‘घेरंड संहिता में षट्कर्म योगाभ्यास और योग’ के लिए प्रदान किया जाएगा। लगभग साढ़े तीन सौ पृष्ठों की यह पुस्तक भारतवर्ष के सबसे प्रकाशकों में से एक चौखंभा संस्कृत प्रतिष्ठान दिल्ली से प्रकाशित है,जिसमें हठयोग के प्राचीन मूलग्रंथ घेरंड के अंतर्गत निर्देशित योग के पहले अभ्यास ‘षट्कर्म’ के सभी गूढ़ पक्षों को विश्लेषित और व्याख्यायित किया गया है। ध्यातव्य है कि यह पुरस्कार अखिल भारतीय दर्शन परिषद् भारत के आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया जाएगा जिसमें दर्शन और शिक्षण जगत से जुड़ी सुप्रतिष्ठित विभूतियां सहभागिता करेंगी। ज्ञात हो कि भारतीय दर्शन में योग दर्शन की विशेषज्ञ होने के नाते डॉ.कविता भट्ट एक गंभीर लेखिका,प्रखर व्याख्याता और शिक्षाविद हैं,जिनकी 27 पुस्तकें,अनेक शोध पत्र,लोकप्रिय आलेखों के साथ ही सैकड़ों साहित्यिक रचनाएं और कविताएं भी प्राकशित हैं। आपकी रचनाएं देश विदेश की अनेक भाषाओं में अनूदित हो चुकी हैं। पहाड़ी महिला का संघर्षपूर्ण जीवन जीते हुए भी डॉ.कविता भट्ट पिछले 25 वर्षों से भारतीय दर्शन,योगदर्शन,गीता दर्शन,महिला सशक्तीकरण और हिन्दी साहित्य पर केंद्रित लेखन और दर्शन के गूढ़ विषयों के प्रसार हेतु समर्पित हैं। वर्ष 2019 के लिए डॉ.कविता भट्ट को अखिल भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार साहित्य अकादमी,मध्य प्रदेश से प्राप्त हो चुका है। इसके अतिरिक्त लोकनायक जे पी अवार्ड,गार्गी योगिनी अवार्ड, अरुणिमा सिन्हा ब्रिलिएंट विमैन अचीवर अवार्ड और सेवा इंटरनेशनल इत्यादि जैसे अनेक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार/सम्मान डॉ.कविता भट्ट को प्राप्त हुए हैं। 2020 में आपको विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद में कार्यक्रम परामर्श समिति की सदस्य भी मनोनीत किया गया। डॉ.कविता भट्ट ने वर्ष 2023 में फिजी में आयोजित विश्व हिन्दी सम्मेलन में भारत सरकार के प्रतिनिधि मंडल की सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया। सभी हिमालयीय राज्यों के सुनियोजित विकास पर केंद्रित हिमालयन पीपल पॉलिसी की ड्राफ्टिंग कमिटी की भी सदस्य रह चुकी हैं। डॉ.कविता भट्ट उत्तराखंड मूल की ऐसी महिला हैं,जिनको योगदर्शन पर केंद्रित गुणवत्तापरक शोधों हेतु भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद,नई दिल्ली और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग,नई दिल्ली द्वारा अनेक महत्त्वपूर्ण फैलोशिप अवार्ड की गई हैं। योग दर्शन की अध्येता और अनुसंधानकर्त्ता के रूप में आपका अनेक वर्षों का लम्बा अनुभव है। भारतीय उच्चायोग,दूतावास,अनेक मंत्रालयों,साहित्य अकादमियों और शिक्षण संस्थानों इत्यादि में डॉ.कविता भट्ट निरंतर व्याख्यान हेतु आमंत्रित की जाती हैं। साथ ही मॉरीशस,यूएई,यूनाइटेड किंगडम और नेपाल इत्यादि के पटलों पर आमंत्रित व्याख्यान निरंतर प्रसारित हुए हैं। प्रसार भारती के अंतर्गत आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्रों पर वार्ताओं,रूपकों,सामयिक-साहित्यिक रचनाओं के प्रस्तोता के रूप में लंबा अनुभव आपको रहा है। आपकी रचनाएं देश विदेश की अनेक भाषाओं में अनूदित हो चुकी हैं। साथ ही एक संपादक और अनुवादक और के रूप में आपकी विशिष्ट छवि रही है।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: श्री केदारनाथ धाम पहुंचे पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड
Next: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने धरातल पर पहुंचकर किया चारधाम यात्रा का निरीक्षण

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.