Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिले में अधिकारियों के साथ की गोष्ठी
  • उत्तराखंड

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिले में अधिकारियों के साथ की गोष्ठी

सत्य की गूंज May 18, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-18 at 7.04.25 PM

श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा महिला थाना श्रीनगर में चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी जिसमें निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयीः

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग व चमोली के जनपद प्रभारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने जनपदों से धामों हेतु प्रस्थान/आगमन करने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों व वाहनों की संख्या के सम्बन्ध में सम्बन्धित वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक को दूरभाष/व्हाट्सएप आदि के माध्यम से समय से अवगत करायें व उसी के अनुरुप यातायात प्लान लागू करें।

आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत कस्बा श्रीनगर चारधाम यात्रा का केन्द्र बिन्दु है यहाँ पर श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ यातायात का दबाव अधिक होने के कारण वाहनों को श्रीनगर में रोका जा रहा। अतः यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु सभी कार्मिकों को तत्परता व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने व यात्रियों के साथ मधुर एवं विनम्र व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया। अगर किसी कार्मिक द्वारा अभद्रता की जाती है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

चारधाम यात्रा/पर्यटन सीजन के दृष्टिगत जनपद प्रभारी यात्रा रूटों पर आवश्यकतानुसार पुलिस एंव यातायात पुलिस के कार्मिकों को नियुक्त करते हुए यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन कराना सुनिश्चित करें ।

चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों/श्रद्धालुओं के वाहनों को जहां पार्किंग में रोका जा रहा वहां पर पानी, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ भी समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति तथा श्रद्धालुओं की अत्याधिक संख्या में वृद्धि होने की सम्भावनाओं के दृष्टिगत अपने-अपने जिला मजिस्ट्रेटों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए श्रद्धालुओं के ठहरने आदि के सम्बन्ध में स्थानों को चिन्हित कराते हुए वैकल्पिक व्यवस्थायें समय से पूर्ण करा ली जाये। यात्रामार्ग में वाहनों को रोकने या डायवर्ट करने पर पी.ए सिस्टम, लाउड हेलरों एवं सोशल साइट्स जैसे माध्यमों का प्रयोग कर यात्रियों को अवगत कराते रहें। स्थानीय नागरिकों व तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानियाँ ना हो इसका पूर्ण ध्यान रखा जाय।

देवभूमि के बारे में सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफार्म पर दुष्प्रचार करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही करनी हेतु निर्देशित किया गया । उक्त गोष्ठी में अपर जिला मजिस्ट्रेट ईला गिरी, उप जिलाधिकारी नूपुर वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर रविंद्र कुमार चमोली, मुख्य अग्नि समन अधिकारी राजेंद्र खाती, निरीक्षक अभिसूचना सूर्यप्रकाश शाह, प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली आदि अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रोटरी क्लब द्वारा विकास खण्ड खिर्सू के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग किए वितरित
Next: भटक रही 02 महिलाओं को “ऑपरेशन स्माइल” टीम ने किया परिजनों के हवाले

Related Stories

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.