Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम ने यमुनोत्री क्षेत्र का भ्रमण कर लिया यात्रा व्यवस्था का जायजा
  • उत्तराखंड

सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम ने यमुनोत्री क्षेत्र का भ्रमण कर लिया यात्रा व्यवस्था का जायजा

सत्य की गूंज May 16, 2024 1 minute read
DSC_2453

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम ने यमुनोत्री क्षेत्र का भ्रमण कर यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही यात्रा से जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ यात्रा एवं यमुनोत्री क्षेत्र के विकास के बारे में विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यमुनोत्री के लिए मास्टर प्लान बनाकर धाम में सुविधाओं के विकास के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। श्री सुंदरम ने कहा कि धामों में अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बिना पंजीकरण के यात्रा पर आने वाले लोगों को सख्ती से रोका जाएगा जाम की समस्या को रोकने के लिए यात्रा मार्गों पर बड़ी बसों के आवागमन को हतोत्साहित किया जाएगा।
सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम यात्रा व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण के लिए गत दिन से जिले के भ्रमण पर हैं। श्री सुंदरम ने आज जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के साथ यमुनोत्री धाम व आस-पास के क्षेत्रों व यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही खरसाली एवं जानकीचट्टी में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव मुख्यमंत्री ने जानकीचट्टी में मंदिर समिति के पदाधिकारियों, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों व यात्रा व्यवस्था से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर यात्रा के बारे में फीडबैक लेने के साथ ही यमुनोत्री धाम क्षेत्र के विकास के बावत विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम का मास्टर प्लान बनाकर यहां आवागमन की बेहतर सुविधा और अवस्थापना विकास के लिए कारगर प्रयास किए जाएंगे। धाम के लिए वैकल्पिक पैदल मार्ग के निर्माण के लिए भी तेजी से कार्रवाई होगी और रोप-वे के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि धाम में हेलीपैड एवं अन्य सुविधाओं के विकास की योजनाएं तैयार की जा रही हैं। कुछ सालों के भीतर इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से धाम की वहनीय क्षमता बढ जाएगी और अधिक संख्या में यात्री यहां आ सकेंगे। सचिव मुख्यमंत्री ने कहा कि पालीगाड से जानकीचट्ी तक सड़क के चौड़ीकरण के लिए वनभूमि से संबंधित स्वीकृति के मामले का जल्द निस्तारण होने की उम्मीद है और यह काम आने वाले दो-तीन साल के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा सड़क के चौड़ीकरण होने से यात्रा सुगम व सुविधाजनक हो जाएगी और ट्रैफिक का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जानकीचट्टी में पार्किंग व अन्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर स्थानीय लोगों के सुझावों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चत की जाएगी। श्री सुंदरम में कहा कि यात्रा से जुड़े व्यवसाय हमारे रोजगार एवं पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लिहाजा सभी पक्ष सकारात्मक रवैया अपनाते हुए यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यस्थित बनाने में सहयोग दें और कोई भी ऐसा काम न करें जिससे यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो और हमारे क्षेत्र की छवि व हितों पर बुरा असर पड़े। श्री सुंदरम ने कहा कि यात्रा में बड़े आकार की बसों के आने से संकरे मार्गों पर जाम लग रहा है, जिसे देखते हुए आगामी सितंबर-अक्टूबर माह से बड़ी बसों को यात्रा पर न आने देने का प्रयास किया जाएगा। यह कोशिश सफल रहने पर अगले साल से पूरी तरह से बडे़ वाहनों को रोकने पर विचार किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री धाम के लिए वैकल्पिक पैदल मार्ग बनाए जाने के अत्यावश्यक बताते हुए कहा कि इसके लिए शुरूआती सर्वेक्षण की कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने रोप-वे के निर्माण को जल्द पूरा करने और हैलीपैड बनाए जाने व पालीगाड से आगे के संकरे मार्ग को जल्द चौड़ीकरण किये जाने पर जोर देते हुए इस बावत प्रशासन के स्तर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि शुरूआती दिनों में अत्यधिक यात्रियों के आने के कारण कुछ समस्याएं आई थी लेकिन अब इन समस्याओं का समाधान कर यात्रा को सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने यात्रा मार्गों पर जाम से बचने के लिए लागू किए गए ट्रैफिक प्लान की जानकारी देते हुए बताया कि सड़कों पर वाहनों का दबाव कुछ कम होते ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
इस मौके पर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल, पवन उनियाल, भरत सिंह राणा, महावीर पंवार, शरत सिंह रावत, संदीप राणा सहित क्षेत्र के अनेक जन-प्रतिनिधियों ने यात्रा व्यवस्था व धाम के विकास से जुड़े मामलों पर अनके सुझाव रखे। इस दौरान उप जिलाधिकारी एवं यमुनोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश रमोला, उप जिलाधिकारी डुंडा नवाजिश खलीक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: वायरल हेपेटाइटिस को खत्म करने में चिकित्सकों एवं प्रोग्राम टीम का अहम योगदान- डॉ. हेमा

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.