Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • महिला इंटर्न के साथ अभद्रता करना पड़ा मंहगा, 03 सप्ताह के लिए पुरूष इंटर्न इंटर्नशिप से किया निलम्बित
  • उत्तराखंड

महिला इंटर्न के साथ अभद्रता करना पड़ा मंहगा, 03 सप्ताह के लिए पुरूष इंटर्न इंटर्नशिप से किया निलम्बित

सत्य की गूंज May 16, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-16 at 2.06.44 PM

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर (इंटर्न) के साथ एक प्रशिक्षु डॉक्टर को अभ्रदता व अनुचित व्यवहार करना भारी पड़ गया। महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तत्काल जांच कमेटी बैठाई गई और जांच में पुष्टि होने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने प्रशिक्षु पुरूष इंटर्न को अनिवार्य इंटर्नशिप पोस्टिंग से तीन हफ्ते के लिए निलम्बित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार के विगत एक मई को कॉलेज की एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर (इंटर्न) ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से शिकायत की गई कि उनके साथ इंटर्नशिप कर रहे एक पुरूष प्रशिक्षु डॉक्टर द्वारा बदतमीजी, अभद्रता और अनुचित व्यवहार किया गया, जिसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने तत्काल उक्त मामले को अति गंभीर देखते हुए जांच बैठा दी थी। जांच कमेटी ने महिला प्रशिक्षु डॉक्टर (इंटर्न) की शिकायत की पुष्टि होने पर रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपी गई। जिसके बाद प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने अनुशासनहीनता को देखते हुए अभद्रता करने वाले पुरूष प्रशिक्षु डॉक्टर को एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप पोस्टिंग से तीन सप्ताह के लिए निलम्बित कर दिया। पूर्व में भी अनुशासनहीनता पर उक्त प्रशिक्षु डॉक्टर पर कार्यवाही हो चुकी है। प्राचार्य ने कहा कि प्रोफेशनल जीवन में अनुशासन सर्वोपरि है। अनुशासन नहीं तो जीवन का कोई मतलब ही नहीं रह जाता है। उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक ही क्या किसी भी प्रोफेशन मे सबसे पहले मानवीय गुणो का होना नितांत जरूरी है तभी वह जीवन के किसी भी फील्ड मे समाज सेवा के साथ – साथ सफलता की बुलन्दियो को छू सकता है। श्रीनगर कॉलेज में इस तरह के अनुशासनहीनता के मामलो का तत्काल संज्ञान लिया जाता है, ताकि कॉलेज में अनुशासन बना रहे है व इसके उपरांत पास आउट चिकित्सक जीवनपर्यन्त अनुशासित जीवन में रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा मार्ग पर कीर्तिनगर, मणिकनाथ रेंज ने संयुक्त रूप से फायर ड्रिल का किया आयोजन
Next: मानकों के विपरीत कार्य होता देख खफा हुई विधानसभा अध्यक्ष

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.