Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जिलाधिकारी ने ली मतगणना तैयारी बैठक, 78 राउंड में होगी 945 बूथों की मतगणना
  • उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने ली मतगणना तैयारी बैठक, 78 राउंड में होगी 945 बूथों की मतगणना

सत्य की गूंज May 9, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-09 at 4.29.52 PM

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतगणना तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर बिना पास के अनुमति नहीं दी जायेगी।
गुरुवार को जिलाधिकारी ने बैठक में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को कहा कि मतगणना दिवस पर अधिकृत एजेंटो का पास निर्वाचन कार्यालय से बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मतगणना के लिए जो अधिकृत एजेंट नियुक्त किये जायेंगे उसकी सूची उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मतगणना स्थल राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी नगर में ईवीएम की मतगणना हर विधानसभा की अलग-अलग कक्ष में की जायेगी तथा ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना जीआईसी के हॉल में की जायेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए अधिकृत एजेंटों के लिए फॉर्म-18 भरना अनिवार्य है। उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों को कहा कि फॉर्म-18 भरकर एक जून तक जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायें, जिससे एजेंटों की नियुक्ति मतगणना में की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विधानसभाओं की ईवीएम मतगणना 76 टेबलों में 78 राउंड में की जायेगी। जिसमें विधानसभा यमकेश्वर की 12 टेबलों में 15 राउंड, पौड़ी 14 टेबलों में 12 राउंड, श्रीनगर की 14 टेबलों में 13 राउंड, चौबट्टाखाल विधानसभा की 12 टेबलों पर 14 राउंड में की जायेगी। जबकि विधानसभा लैंसडौन की 14 टेबलों में 10 राउंड और कोटद्वार विधानसभा की 10 टेबलों में 14 राउंड में ईवीएम की मतगणना की जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, सीओ पुलिस अनुज कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, बीडीओ दृष्टि आनंद व राजनैतिक दलों से जगत किशोर बड़थ्वाल, संजय बलूनी, संजय रावत, शशि रतूड़ी, विनोद नेगी, शिव सिंह, देवानंद नौटियाल, त्रिलोक सिंह रावत, जसपाल सिंह नेगी सहित अन्य उपस्थित थे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: यूरोलॉजी की ओपीडी शुरु होने पर मरीज की सख्या बढ़ी, दो दिन में 75 मरीज पहुंचे
Next: चारधाम यात्रा पर यातायात व्यवस्था हेतु गंगोत्री एवं यमुनोत्री रुट का यातायात प्लान

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.