Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हाईकोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान श्री केदारनाथ धाम में चल रहे विकास एवं पुनर्निर्माण कार्यों के संबंध में दायर की गई याचिका को किया खारिज
  • उत्तराखंड

हाईकोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान श्री केदारनाथ धाम में चल रहे विकास एवं पुनर्निर्माण कार्यों के संबंध में दायर की गई याचिका को किया खारिज

सत्य की गूंज May 3, 2024 1 minute read
.2

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा केदारपुरी को दिव्य एवं भव्य बनाए जाने के लिए मास्टर प्लान के अनुसार विकास कार्य एवं पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें केदारनाथ धाम के अंतर्गत मंदिर के सेंट्रल एक्सिस एवं एप्रोज मार्ग के दोनों ओर भवनों की सुरक्षात्मक प्रतीधारक दीवार एवं यूटिलिटी डक्ट का निर्माण कार्य केदारनाथ धाम में सरस्वती नदी एवं भैरों मंदिर को जोड़ने हेतु 36 मीटर लंबे ब्रिज का कार्य, एमआई-26 हैलीपैड से केदारनाथ सरस्वती नदी तक 50 फीट चैड़े मार्ग का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर एमआई-26 हैलीपैड से संगम तक मार्ग के दायीं ओर भूमि पर व्यवस्थित हाट बाजार के रूप में 50 फैब्रिकेटेड दुकानों का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम में निर्मित हाट बाजार के विस्तारीकरण का कार्य, एमआई-26 हैलीपैड एवं केदारडोम-जीएमवीएन के सामने स्थल विकास सहित 40 फैब्रिकेटेड दुकान 02 नंबर रैन शेल्टर का अतिरिक्त निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांतर्गत सरस्वती नदी की ओर वाटर एटीएम का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांतर्गत मंदाकिनी नदी की ओर वाटर एटीएम लगाने का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांतर्गत संगम घाट के पुनर्विकास एवं पुनर्निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांतर्गत प्रवचन हाॅल के पीछे रैन शेल्टर निर्माण कार्य, सीआरएस मद के अंतर्गत केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांर्गत क्यू-2जे भवन निर्माण कार्य तथा केदारनाथ परिक्षेत्रांर्गत क्यू-3एल भवन निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम में मंदाकिनी आस्था पथ की ओर निर्माणाधीन एमई-2 भवन में द्वितीय एवं एमई-3 से एमई-5 तक भवनों के प्रथम एवं द्वितीय तल का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम में मंदाकिनी आस्थापथ की ओर निर्माणाधीन एमई-7 से एमई-13 तक भवनों में प्रथम एवं द्वितीय तल आदि में निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में कुछ तीर्थ पुरोहितों द्वारा निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में मा. उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई। जिसमें उनके द्वारा यह कहा गया है कि प्रशासन द्वारा जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं वह कार्य ठीक ढंग से नहीं किए जा रहे हैं जिसके संबंध में रिट पीटिशन संख्या-1106 एमएस/2024 श्री केदारसभा अपने अध्यक्ष राजकुमार बनाम उत्तराखंड सरकार और अन्य एवं रिट पीटिशन संख्या-1111 एमएस/2024 किशनचंद एवं अन्य बनाम सरकार उत्तराखंड और अन्य के माध्यम से मा. उच्च न्यायालय में 30 अप्रैल, 2024 को रिट याचिका दायर की गई थी।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला कार्यालय ने अवगत कराया है कि मा. उच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका के संबंध में आज 3 मई, 2024 को सुनवाई की गई जिसे मा. उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया है।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जल संरक्षण को लेकर कार्ययोजना तैयार करें : जिलाधिकारी
Next: अवैध खनन कर रहे व्यक्ति पर खनन विभाग द्वारा 3 लाख 48 हजार 915 की धनराशि अधिरोपित की जारी

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.