Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • श्रद्धालुओं के लिए 10 मई से खोले जायेगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट
  • उत्तराखंड

श्रद्धालुओं के लिए 10 मई से खोले जायेगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

सत्य की गूंज May 1, 2024 1 minute read
.5

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 10 मई को खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों को यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में स्वच्छ एवं साफ वातावरण उपलब्ध हो, इसके साथ ही सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं त्वरित गति से तत्परता से की जा रही हैं। जिससे कि दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों को यात्रा मार्ग सहित केदारनाथ धाम में आनंद की अनुभूति महसूस हो।
श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं त्वरित गति से की जा रही है। श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ एवं साफ वातावरण उपलब्ध हो, इसके लिए नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा केदारनाथ धाम में सरस्वती नदी, मंदाकिनी नदी के घाटों, मंदिर परिसर एवं हैलीपैड़ सहित पूरे केदारपुरी की साफ-सफाई की जा रही है।
इस आशय की जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत के कार्मिक निरंतर सफाई कार्य में लगे हैं।
सुलभ इंटरनेशनल के इंचार्ज धनंजय पाठक ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों द्वारा निरंतर साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है तथा जो भी कूड़ा, प्लास्टिक एकत्रित किया जा रहा है उसे काम्पेक्टर मशीन सोनप्रयाग भेजा जा रहा है।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजय कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में अनुबंधित अमन हाईजिन सैनेटेशन संस्था के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारे जो भी झाड़ियां हो रखी हैं उसकी कटाई का कार्य किया जा रहा है। साथ ही सड़क के दोनों ओर एवं नालियों की सफाई की जा रही है जिससे कि प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित करते हुए काम्पेक्टर मशीन मयाली एवं मनसूना भेजा जा रहा है। जिससे काम्पेक्टर मशीनों से प्लास्टिक कम्पेक्ट करके हरिद्वार भिजवाया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में जिन स्थानों पर यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हो रखा है उन स्थानों में पेंचवर्क का कार्य एवं सीसी वर्क का कार्य किया जा रहा है तथा जिन स्थानों पर रैलिंग क्षतिग्रस्त हो रखी हैं उन स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रैलिंग का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों का लिया जायजा
Next: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में चलाया “नशा मुक्ति जन जागरुकता कार्यक्रम”

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.