Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • डायलिसिस मरीजो की सुविधा को देखते हुए बेस अस्पताल प्रशासन ने की दो शिफ्ट शुरु
  • उत्तराखंड

डायलिसिस मरीजो की सुविधा को देखते हुए बेस अस्पताल प्रशासन ने की दो शिफ्ट शुरु

सत्य की गूंज April 2, 2024 1 minute read
04

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के टीचिंग अस्पताल बेस में अब डायलिसिस कराने वाले मरीजों को छह घंटे के बजाय पूरे 12 घंटे की डायलिसिस सुविधा चालू कर दी गई है। पहले डायलिसिस की छह घंटे की एक ही शिफ्ट हुआ करती थी, किंतु अब अस्पताल प्रशासन ने दूर-दराज क्षेत्र के मरीजों की सुविधा को देखते हुए एवं स्थाई नर्सिंग स्टॉफ आने पर डायलिसिस की सुविधा दो शिफ्टों में शुरु कर दी है। दो शिफ्ट शुरु होने से मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए सुविधा मिल रही है। जिसके लिए मरीजों ने बेस चिकित्सालय प्रशासन का आभार प्रकट किया है।

बेस चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि नियमित नर्सिंग स्टॉफ नियुक्ति के बाद और मरीजों की बढती संख्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत के निर्देशन पर डायलिसिस कराने वाले मरीजो की दो शिफ्ट शुरु करा दी गई है। कहा कि पहले डायलिसिस की सुविधा बेस अस्पताल में आठ बजे सुबह से दो बजे तक होती थी, किंतु अब दो बजे से आठ बजे सांय तक भी डायलिसिस की दूसरी शिफ्ट शुरु कर दी गई है। इससे पौड़ी, रूद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली क्षेत्र के विभिन्न गांवों व शहरों से आने वाले मरीजों को सुविधा मिल रही है। मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया है। कहा कि पहले एक ही शिफ्ट होने से नंबर नहीं आ पाता था, किंतु अब दो शिफ्ट होने से डायलिसिस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। डायलिसिस यूनिट मेडिसिन विभाग के एचओडी एवं अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस बुटोला के निर्देशन में संचालित हो रही है। जिसमें पिछले माह से अभी तक 69 मरीज विभिन्न क्षेत्रों से डायलिसिस के लिए पहुंचे है। ”चिकित्सालय में ईलाज को आने वाले हर एक मरीज को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। डायलिसिस मरीजो की सुविधा हेतु दो शिफ्ट में शुरु कराने का मकसद दूरस्थ क्षेत्र के डायलिसिस मरीजो को डायलिसिस की सुविधा घर व गांव के नजदीक दिलाना ही प्राथमिकता है। ताकि मरीजों को कम से कम दिक्कत हो। बेस अस्पताल श्रीनगर में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा नि:शुल्क रूप में प्रदान किये जाने का सतत प्रयास जारी है। मरीज सेवा प्रभु सेवा का भी एक रूप है।—- डॉ. सीएमएस रावत, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर।”

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम में फरार वारण्टियों को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: बड़कोट व खरादी में पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

Related Stories

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल: चौरस क्षेत्र को मिला कूड़ा वाहन, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0298
  • उत्तराखंड

देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.