Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • इनसाइट एंड स्ट्रैटेजीज़ फॉर स्टार्टअप्स विषय पर व्याख्यान समारोह का आयोजन
  • उत्तराखंड

इनसाइट एंड स्ट्रैटेजीज़ फॉर स्टार्टअप्स विषय पर व्याख्यान समारोह का आयोजन

सत्य की गूंज March 27, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-03-27 at 4.03.37 PM

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड (एनआईटीयूके) के छात्रों और संकाय सदस्यों में उद्यमिता की संस्कृति और मानसिकता विकसित करने के लिए को “नेविगेटिंग द एंटरप्रेन्योरियल जर्नी: इनसाइट एंड स्ट्रैटेजीज़ फॉर स्टार्टअप्स” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान समारोह का आयोजन किया गया

समारोह की अध्यक्षता करते हुए माननीय निदेशक, प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने कहा “विचार की उत्पत्ति और वास्तविकता में बदलने के लिए उस विचार को एक व्यावसायिक मॉडल में विकसित करना ही उद्यमिता है।”  उन्होंने कहा “मानव मस्तिष्क विचारों का कारखाना है और विचार समय-समय पर आते-जाते रहते हैं। जब भी आपके पास ज़बरदस्त विचार हों तो उसे अमर बनाने, यानि उस विचार को वास्तविकता में बदलने की कोशिश करें।” इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया कि सभी व्यक्तियों को अपने पास एक विचार पुस्तिका रखनी चाहिए और जब भी कोई नया विचार मन में आए तो तुरंत उसको लिख लें इससे कालांतर में उस विचार के विस्मृत हो जाने का डर नहीं रहेगा।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं एनआईटी हमीरपुर में “निधि-इनक्लूसिव टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर आई-टीबीआई” परियोजना की  प्रधान अन्वेषक, डॉ पमिता अवस्थी ने स्टार्टअप और उद्यमशीलता विषय पर विस्तृत रूप से श्रोताओं के साथ अपने विचार साझा किये। उन्होंने कहा ” उद्यमिता के क्षेत्र में सकारात्मक मानसिकता और दृढ़ इच्छाशक्ति की बहुत बड़ी भूमिका होती है। एक उद्यमी का सबसे पहला लक्षण है कि सुरक्षित और तुलनात्मक रूप से आसान विकल्प होने के बावजूद भी वह अपनी सोच और महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए रिस्क उठाने से पीछे नहीं हटता है।” उन्होंने कहा सामान्य तौर एक इंजीनियर के रूप में पाठ्यक्रमों से विकसित कौशल कार्यस्थल पर मददगार साबित होता, परन्तु कई बार परिस्थिति भिन्न होती है।

डॉ अवस्थी ने आगे कहा ” शैक्षणिक संस्थान छात्रों को सिखाने के लिए अलग दृष्टिकोण अपनाता है जबकि स्टार्टअप और उद्यमिता का वातावरण आपको अलग तरीके से सीखने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा एक व्यावसायिक और व्यावहारिक कौशल आपको स्टार्टअप में अपना करियर शुरू करते समय अधिक प्रभावी और मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए उन्होंने शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल सुझाव दिया ताकि पारम्परिक क्लास रूम टीचिंग से अर्जित ज्ञान और कौशल को किसी व्यावसायिक मॉडल में फिट किया जा सके। डॉ अवस्थी ने कहा कि एक ऐसा आईडिया जो मौजूदा किसी भी समस्या का समाधान करने में सहायक हो सकता है, स्टार्टअप शुरू करने के लिए सबसे उपयुक्त होता है उन्होंने छात्रों को अपने उद्यमी विचारो को लिखकर संस्थान के सम्मुख प्रस्तुत करने का सुझाव भी दिया ताकि संस्थान द्वारा उनका मूल्यांकन कर के उचित प्रकार से परामर्श प्रदान किया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने स्टार्टअप और उद्यमिता से जुडी अन्य मूल बातें जैसे व्यक्तित्व मूल्यांकन, आइडिया जनरेशन, व्यवसाय योजना, स्टार्टअप और उद्यमिता सम्बन्धी सरकारी योजनाओ, परियोजनाओं या विचारों के लिए धन प्राप्त करना आदि मुद्दों पर भी चर्चा की।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: DM-SP ने किया जनपद के सीमांत पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण
Next: लोकतंत्र के पर्व को शांतिपूर्ण मनाए जाने के लिए पीयूष समारिया ने की अपील

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.