विजय बहुगुणा /सत्य की गूंज ब्यूरो
देवप्रयाग / हिंडोलाखाल। विकासखंड हिंडोलाखाल के अंतर्गत स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर पलेठी वनगढ़ के सौंदर्यीकरण कार्य का देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी द्वारा विधिवत रूप से शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 76/2025 के अंतर्गत स्वीकृत इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की कुल लागत ₹98.59 लाख है।
धार्मिक विरासत के संरक्षण के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावामंदिर के सौंदर्यीकरण की स्वीकृति मिलने और शिलान्यास होने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। इस कार्य के पूर्ण होने से मंदिर परिसर का कायाकल्प तो होगा ही, साथ ही क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को एक नई पहचान मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी विकास कार्यों के साथ-साथ ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। जनता की हर जायज मांग के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।ये गणमान्य लोग रहे उपस्थितइस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र बिष्ट, ग्राम प्रधान भगवान सिंह रावत, रोशनी चमोली, छात्र पंचायत से प्रदीप रौथाण, मंदिर समिति अध्यक्ष रमेश चंद, प्रकाश रावत, दलवीर सजवाण, मेल सिंह और सरोज थपलियाल सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक विनोद कंडारी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।