सत्य की गूंज / दीपक ब्यूरो
रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में आयोजित जिला सोशल मीडिया टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यमों से हर व्यक्ति तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक के मुख्य वक्ता एवं सोशल मीडिया के प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री मनन दाणी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया केवल प्रचार का जरिया नहीं, बल्कि जनसंवाद और जनमत निर्माण का एक बेहद सशक्त मंच है।
डिजिटल नेटवर्क को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वानश्री मनन दाणी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि:मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर सोशल मीडिया की टीमों को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाए।फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफार्मों का उपयोग केवल पोस्ट साझा करने तक सीमित न रखें, बल्कि इसके जरिए आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित करें और युवाओं को जोड़ें।किसी भी सूचना को सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले उसकी प्रमाणिकता अवश्य जाँच लें तथा भ्रामक खबरों से दूर रहें। कार्यकर्ताओं के व्यवहार और भाषा में संगठन के संस्कार झलकने चाहिए।
बैठक के दौरान प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी श्री करुण दत्ता ने पूर्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों की रूपरेखा रखी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए डिजिटल गतिविधियों को और तेज करने पर बल दिया।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी श्री सतेन्द्र बर्त्वाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री भगवान सिंह रावत, सह प्रभारी श्री मानेंद्र कुमार, रुद्रप्रयाग विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक श्री संदीप बिष्ट, सह संयोजक श्री अमित पंवार सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।