विजय बहुगुणा /सत्य की गूंज ब्यूरो
देहरादून / पौड़ी गढ़वाल। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के बीरोंखाल और आसपास के इलाकों में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), क्षेत्र पंचायत और बूथ स्तर के कई पदाधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों ने कांग्रेस का साथ छोड़कर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व और विकास कार्यों पर पूर्ण विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई पार्टी की सदस्यताभाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में राज्य में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा परिवार से जुड़ रहे हैं। पार्टी में सभी को पूरा सम्मान और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।
नवागत नेताओं ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को जो गति मिली है, उसी से प्रेरित होकर उन्होंने महाराज के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुयश रावत ने भी सभी नए साथियों का अभिनंदन किया।भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरे:
इस राजनीतिक फेरबदल में बीरोंखाल, द्वारीखाल, सतपुली, एकेश्वर और पोखड़ा ब्लॉक से विभिन्न युवा नेताओं, सेवानिवृत्त अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ली है, जिनमें प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:
श्री रितिक नेगी – क्षेत्र पंचायत सदस्य, चोरखिंडा एवं महामंत्री युवा कांग्रेस, बीरोंखाल।श्री कुलदीप सजवाण – क्षेत्र पंचायत सदस्य, खिटोटिया-कोठिला एवं उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, बीरोंखाल।
श्री शुभम रावत – अध्यक्ष छात्रसंघ, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेदीखाल (NSUI) एवं सचिव युवा कांग्रेस, बीरोंखाल।
श्री आशीष कुमार – युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, बीरोंखाल।श्री प्रदीप कुमार – कांग्रेस बूथ अध्यक्ष, चोरखिंडा।
श्री यतीष कुमार – युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, बीरोंखाल।श्री राधा कृष्ण कुकरेती – डीआरडीओ से सेवानिवृत्त।
श्री सत्य प्रकाश कुकरेती – पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर।
श्री महीधर जुयाल – ओएनजीसी से सेवानिवृत्त (घेरूवा मलाणा, सतपुली)।
श्री भुवनेश ध्यानी – सचिव, इगारा विकास संघर्ष समिति (कुणजोली न्याय पंचायत)।
इनके साथ ही श्री सोहन सिंह नेगी (IMA से सेवानिवृत्त), श्री संजय सिंह नेगी (सेवानिवृत्त हवलदार), श्री ताजवर सिंह नेगी (अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य), श्री अर्जुन सिंह नेगी, श्री रमेश सिंह रावत, श्री विशंभर सिंह बिष्ट, श्री मदन लाल ध्यानी (अध्यक्ष, इगारा विकास संघर्ष समिति), श्री खूब सिंह रावत (सेवानिवृत्त पुलिस), श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्री अनूप रावत (भूतपूर्व सैनिक), तथा श्रीमती पूनम रावत, अंजू रावत, सुषमा रावत, संतोषी देवी, शोभा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का इस प्रकार कांग्रेस का साथ छोड़ना स्थानीय कांग्रेस संगठन के लिए एक बड़ा आत्ममंथन का विषय है।