विजय बहुगुणा /सत्य की गूंज ब्यूरो
रुद्रप्रयाग / अगस्त्यमुनि। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को जनभागीदारी से साकार करने और आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की रुद्रप्रयाग एवं केदारनाथ विधानसभा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें संपन्न हुईं। रुद्रप्रयाग विधानसभा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग तथा केदारनाथ विधानसभा की बैठक अगस्त्यमुनि स्थित हिल क्रौंच होटल में आयोजित की गई। बैठकों में प्रदेश महामंत्री संगठन श्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को आधार बनाकर वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। यह केवल राजनीतिक लक्ष्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का व्यापक संकल्प है। उन्होंने आरएसएस की ‘पंच परिवर्तन’ अवधारणा (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य) को जीवन में अपनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।’मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र के साथ चुनावी शंखनादआगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ और ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बूथ समितियां और शक्ति केंद्र संगठन की रीढ़ हैं। पन्ना प्रमुखों की सक्रियता बढ़ाने, बूथ स्तर पर नियमित गतिविधियां संचालित करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी एवं केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने पर जोर दिया। बैठकों की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने की, जबकि जिला प्रभारी सतीश लखेड़ा व सह-प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर राज्य मंत्री विजय कप्रवान, चंडी प्रसाद भट्ट, ऐश्वर्या रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, श्रीमती शकुंतला जगवान, दिनेश बगवाड़ी, अजय सेमवाल, अरुण चमोली, रायसिंह राणा, अमित मेंखंडी, विकास डिमरी, सतेन्द्र बर्त्वाल, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, मनोज राणा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।