विजय बहुगुणा / सत्य की गूंज ब्यूरो
पौड़ी गढ़वाल। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रांगण में अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके उपरांत कंडोलिया मैदान में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता के लिए दौड़) एवं ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ (नशे के विरुद्ध दौड़) का आयोजन किया गया, जिसमें खेल विभाग के कोचों और एनसीसी के 150 से अधिक कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में उनका जीवन सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता की भावना को मजबूत करने की सीख देता है।
कंडोलिया मैदान में दौड़ को दिखाई गई हरी झंडीकंडोलिया मैदान में आयोजित इस दौड़ का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में शामिल बच्चों ने एकता, आपसी भाईचारे और एक नशामुक्त समाज का संदेश दिया।जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बच्चों को सरदार पटेल के जीवन दर्शन से परिचित कराते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान कर्नल देवेंद्र सिंह नेगी, लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, भरत सिंह सहित युवा कल्याण एवं खेल विभाग के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।