विजय बहुगुणा /सत्य की गूंज ब्यूरो
देवप्रयाग / श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत भलडीगांव–दंदेली–सिरनी गांव मोटर मार्ग (स्टेज-I एवं II तथा पंचवर्षीय अनुरक्षण सहित) का औपचारिक शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी द्वारा किया गया।
इस मोटर मार्ग की कुल लंबाई 5.150 किलोमीटर है तथा इसके निर्माण कार्य पर कुल ₹748.13 लाख की लागत आएगी। क्षेत्रवासियों द्वारा इस सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इस मार्ग के बन जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी और इलाके के विकास को एक नई गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी पयाल, ग्राम प्रधान मनीष लिंगवाल, ग्राम प्रधान भगवान सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र रावत, प्रमोद चंद, राजेश बागवाल, प्रदीप चौहान, पिंकी लिंगवाल, सरोज थपलियाल सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।